{"_id":"68a23dfb04735694ed0dda2b","slug":"fraudsters-sold-the-doctors-valuable-land-eight-times-lucknow-news-c-13-knp1050-1340483-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ठगों ने आठ बार बेच दी डॉक्टर की बेशकीमती जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ठगों ने आठ बार बेच दी डॉक्टर की बेशकीमती जमीन
Mon, 18 Aug 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के ओल्ड हैदराबाद निवासी केके अस्पताल के संचालक डॉक्टर कमल कांत सिंह ने 18 लोगों पर उनकी जमीन को आठ लोगों को बेचने का आरोप लगाया है। वजीरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
दर्ज एफआईआर में डॉक्टर ने बताया कि 2011 में उन्होंने डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह से दुबग्गा के बरावन कला में जमीन खरीदी थी। 2016 में उन्होंने जमीन के चारों ओर बाउंड्री खड़ी करवाई थी। आरोप है कि बीते जनवरी में वजीरगंज निवासी मो. नसरुद्दीन ने उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। फिर उनके व पत्नी अनीता के स्थान पर दूसरों लोगों को खड़ाकर अलग-अलग समय में उनकी जमीन की रजिस्ट्री आठ लोगों को कर दी। पीड़ित को घटना की जानकारी तब हुई, जब दबंगों ने उनकी जमीन समतल करा दी। डॉक्टर का आरोप है कि ठगी में नसरुद्दीन के साथ ही मेराज अली, मो. हदीस, फजल अब्बास, मो. रिजवान, सरताज आलम, मो. तब्बाव अली, मो. अफजल, शबीना, मो याकूब, हलीम अहमद, शीबा, फैज, सूरज कुमार, अमित व दो अन्य लोग शामिल हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।