{"_id":"64cd5dffbb68780d76073287","slug":"fraudster-women-arrested-lucknow-news-c-13-lko1018-363776-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निवेश के नाम पर ठगने वाली कंपनी की निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निवेश के नाम पर ठगने वाली कंपनी की निदेशक गिरफ्तार
Sat, 05 Aug 2023 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मछली पालन के लिए माउंटेन एलाइंज नाम की फर्म खोलकर निवेश के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी के मामले में फरार कंपनी की निदेशक तारा चौहान को शुक्रवार विभूतिखंड पुलिस ने लखीमपुर से गिरफ्तार किया है। मामले में कंपनी के दो अधिकारी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि 2021 और 2022 में माउंटेन एलाइंज नाम की कंपनी के खिलाफ दर्जनों लोगों ने निवेश के नाम पर ठगी का केस दर्ज कराया था।
मामले में 18 दिसंबर को एसटीएफ ने कंपनी के दो अधिकारियों विश्वनाथ और निरंजन को गिरफ्तार किया था। कंपनी की महिला निदेशक तारा चौहान फरार थी।
शुक्रवार को विभूतिखंड पुलिस ने उसे लखीमपुर पलिया स्थित गजरौला इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मछली पालन में निवेश करने पर मुनाफे का लालच देकर ठगी की थी। अभी कंपनी के दो अन्य लोग फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।