फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraudster pretending to be ED officer and demanded ransom of Rs 5 crore from IAS officer

Lucknow News: खुद को ईडी अफसर बताकर जालसाज ने आईएएस से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Sat, 28 Sep 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Sep 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Fraudster pretending to be ED officer and demanded ransom of Rs 5 crore from IAS officer
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) में तैनात अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा से कॉल व मैसेज कर पांच करोड़ और फिर डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इससे पहले उनके पास अनजान नंबर से वीडियो कॉल भी आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को ईडी का अधिकारी बताया था। उसी वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगी गई। उन्होंने शुक्रवार को हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आईएएस अफसर राम सिंह बटलर पैलेस में परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक 24 सितंबर की रात दस बजे उनके पास वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल करने वाले ने खुद को ईडी अधिकारी बताया था। इसके कुछ देर के बाद उनके पास अनजान नंबर से कॉल व मैसेज कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोनकर्ता व मैसेज भेजने वाले ने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
विज्ञापन


आईएएस अफसर के अनुसार, 25 और 27 सितंबर को भी उनके पास नंबर बदल-बदल कर कॉल व मैसेज कर 1.50 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। विरोध पर गाली-गलौज भी की गई। आरोपी ने उनका वीडियो पत्नी, बेटी, रिश्तेदारों और दफ्तर भेजने की धमकी दी। मैसेज में आरोपी ने उनको बीच सड़क पर ठोक देने की बात भी लिखी। उन्होंने शुक्रवार को एसीपी हजरतगंज से शिकायत की। उनके आदेश पर केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि सर्विलांस की मदद से फोन करने व मैसेज भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed