{"_id":"5d61903f8ebc3e93d76c2a42","slug":"fraud-with-news-paper-ditributer-lucknow-news-lko477840892","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचारपत्र वितरकों से ठगी करने वाली कंपनी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाचारपत्र वितरकों से ठगी करने वाली कंपनी पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 समाचारपत्र वितरकों से 30 लाख रुपये ठगने वाली कंपनी के खिलाफ केस
गाजीपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया चौराहा स्थित एक कॉम्प्लेक्स में सीसीडीएम प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी खोलकर समाचारपत्र वितरकों से ठगी का मामला सामने आया है।
पीड़ित वितरकों ने कंपनी संचालक गोमतीनगर के विरामखंड निवासी गर्वेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, बीकेटी के मांझीमोड में रहने वाले संदीप श्रीवास्तव और गुडंबा के कल्याणपुर में रहने वाले हर्षित मिश्रा पर 30 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
वितरक राजेश शर्मा, मनोज कुमार कश्यप, शशि प्रकाश शुक्ला, देव मणि तिवारी, पुरुषोत्तम शर्मा, रूपेश शर्मा ने बताया कि आरोपी संदीप श्रीवास्तव ने वर्ष 2015 में एडवांस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क वेबसाइट बनाई थी।
विज्ञापन
इसके जरिए वह अखबार के पाठकों से ऑनलाइन पेमेंट वसूलकर वितरकों को ऑनलाइन भुगतान करता था। इसके बदले यूजर्स को अपने मोबाइल एप पर खरीदारी करने पर छूट प्रदान की जाती थी।
हालांकि, कुछ दिन बाद संदीप ने यूजर्स पर 20 रुपये प्रति महीने का चार्ज लगा दिया। इस पर यूजर्स ने आपत्ति जताई और वेबसाइट के जरिए भुगतान करना बंद कर दिया।
दिसंबर 2017 को एडवांस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क वेबसाइट बंद हो गई। जनवरी 2018 में आरोपियों ने सीसीडीएम प्राइवेट लिमिटेड नाम से नई कंपनी बनाकर 40 वितरकों को जोड़ा।
उक्त कंपनी ने 12 महीने की स्कीम शुरू की, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी समाचारपत्रों का अलग-अलग मूल्य निर्धारित कर ग्राहकों से चेक या अन्य माध्यम से रुपये लाने को कहा गया।
इसके बदले वितरकों को कमीशन देने की बात तय हुई थी। अगस्त महीने तक वितरकों को ऑनलाइन भुगतान दिया गया। इसके बाद रुपये मिलने बंद हो गए।
वितरकों ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी टरकाते रहे। वितरकों का कहना है कि कंपनी पर उनके करीब 30 लाख रुपये बाकी हैं।
राजेश शर्मा ने कहा कि गर्वेश श्रीवास्तव ने सभी वितरकों के साथ बैठक कर रुपये लौटाने का लिखित समझौता किया, लेकिन अब वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा है।