फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud with girls for job in barabanki

नौकरी के बहाने 40 लड़कियों को बनाया शिकार

Wed, 23 Sep 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्घौर (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्घौर (बाराबंकी) Updated Wed, 23 Sep 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
fraud with girls for job in barabanki

ग्रामीण क्षेत्र में ब्यूटीशियन व सिलाई का प्रशिक्षण केंद्र खोलने और उसमे नौकरी का झांसा देकर एक जालसाज ने ग्राम सराय मोहिउद्दीनपुर व कौरहापुरवा की 40 महिलाओं से हजारों रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


जालसाज द्वारा दिए गए समय पर केंद्र नहीं खुलने और उसका मोबाइल बंद होने पर महिलाओं को ठगी की जानकारी हुई। परेशान पीड़ितों ने बुधवार को कोठी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मोहिउद्दीनपुर व कौरहापुरवा में 40 महिलाओं को एक जालसाल एक जालसाज ने नौकरी और प्रशिक्षण के नाम पर ठग लिया। ग्राम सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि दस सितंबर को एक व्यक्ति गांव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपना नाम अभय सिंह चौहान बताया। कहा कि सरकार गांव में नवजीवन महिला प्रशिक्षण संस्थान और महिला सौंदर्य प्रशिक्षण केंद्र खोलना चाह रही है। केंद्र पर एक महिला को सात हजार के मानदेय पर नौकरी भी दी जाएगी।

ऐसे हुआ धोखाधड़ी का शक

fraud with girls for job in barabanki

संस्थान से जुड़ने वाली महिलाओं को छूट पर बिजली से चलने वाली सिलाई मशीन दिलाई जाएगी। जो एक सप्ताह में महिलाओं को उपलब्ध करा दी जाएंगी।

झांसे में आए ग्रामीणों ने बिजली चालित मशीन के लिए 15 सौ रुपये जमा कर दिए। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी दो सौ रुपये प्रति फार्म लिए। इस गांव में पूनम देवी, किस्मता देवी, कांतीदेवी, मंजू देवी, रामावती व गीता सहित 25 महिलाओं ने फार्म जमा कर सिलाई मशीन के पैसे दिए।

इसके बाद जालसाल कौरहापुरवा गाव पहुंचा। यहां पर उसने दयाराम से मुलाकात की और उसे भी यही झांसा दिया। झांसे में आए दयाराम ने गांव की शिवानी, अल्का, राधा, गीता, रेशमा, प्रीती, शकुंतला व अनीता सहित 15 महिलाओं से पैसे दिलावाए। जालसाज ने सबसे कहा कि एक सप्ताह के अंदर केंद्र शुरू हो जाएगा।

लेकिन जब एक सप्ताह का समय बीत गया और केंद्र नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने जालसाज के दिए मोबाइल नंबर पर फोन किया लेकिन वह बंद मिला तो ग्रामीणों को ठगी होने की जानकारी हुई। बुधवार को कुलदीप कुमार,  दयाराम किस्मता देवी, कांतीदेवी, मंजू देवी, रामावती आदि कोठी थाना पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  

कोठी थानाध्यक्ष वकील स‌िंह ने बताया, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed