{"_id":"5ed3beaf8ebc3e90b57abb07","slug":"fraud-with-bjp-leader-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: फास्टैग अपडेट कराने के बहाने भाजपा नेता से लाखों ठगने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: फास्टैग अपडेट कराने के बहाने भाजपा नेता से लाखों ठगने वाले तीन गिरफ्तार
Sun, 31 May 2020 07:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 May 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए अपराधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता से दो लाख पचास हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को साइबर सेल व देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जिले में साइबर अपराधी सक्रिय है। वह किसी न किसी तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनके खाते से रुपये निकाल रहे है। जनपद निवासी भाजपा नेता श्रवण शुक्ला को भी साइबर अपराधियों ने फास्टैग अपडेट कराने के बहाने अपने जाल में फंसाकर दो लाख पचास हजार रुपये ठग लिए थे। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत देहात कोतवाली में की थी।
विज्ञापन
मामले में एसपी विपिन मिश्रा ने साइबर सेल प्रभारी निखिल श्रीवास्तव को मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए देहात कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित की थी। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बंजारी मोड़ के पास तीन युवक संदिग्ध दिख रहे है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचकर युवकों से पूछताछ करना शुरू किया तो सभी भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया। इनकी पहचान सत्यम, चंदन बाजपेई निवासी रायबरेली व संजय प्रकाश के रूप में हुई। तीनों के पास से ठगी के पांच हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। इसमें अभी कई अपराधी वांछित भी है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।