फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud with 30 people on name of hajj yatra

यूपीः हज यात्रा के नाम पर हुई लाखों रुपए की ठगी

Sun, 20 Sep 2015 09:05 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
fraud with 30 people on name of hajj yatra

हज यात्रा पर भेजने के नाम पर जालसाजों ने लखनऊ, वाराणसी और बंगलूरू के 30 लोगों से 50 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज सभी को इकट्ठा करके अमौसी एयरपोर्ट ले जाने के बाद वहां से रफूचक्कर हो गए। ठगी के शिकार लोगों ने एक जालसाज को पकड़कर शनिवार को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

विज्ञापन


बाजारखाला में ऐशबाग माधव सिनेमा के सामने अमीरा टूर एंड ट्रैवल्स के नाम से दफ्तर है। इसके संचालक अब्दुल जमी उर्फ उस्मान, शादाब, रफीकुल और राजू है। चारों जालसाजों ने कुछ दिन पहले वाराणसी में अपने एजेंट हाजी मूसा महतो के जरिये हज यात्रा पर ले जाने के लिये बैनर लगवाए थे। बंगलूरू और लखनऊ में भी पोस्टर लगवाकर आवेदन मांगे।
विज्ञापन


बिलाल रुश्दी, अब्दुल वाहिद व उनकी पत्नी जीनत, सलीमुद्दीन, उनकी पत्नी उमेजा, डॉ. खुर्शीद, मो. सलीम, उनकी पत्नी सुलेमा खातून, अलाउद्दीन समेत 30 लोगों से प्रति व्यक्ति एक लाख 75 हजार रुपये जमा कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हज यात्रा के नाम पर टरकाते रहे बदमाश

fraud with 30 people on name of hajj yatra

इसके बाद जालसाज उन्हें काफी दिनों तक टरकाते रहे। जेद्दा की फ्लाइट पकड़वाने के लिये कई तारीखें भी दीं। दबाव डालने पर 19 सितंबर को सभी को अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़वाने की बात कही थी।

यहां आने पर पता चला कि हज के लिए कोई फ्लाइट ही नहीं है। इस बीच जमी उन्हें छोड़कर भाग निकला। पीड़ितों को ठगे जाने का एहसास हुआ तो अमीरा टूल एंड ट्रैवल्स के दफ्तर पहुंचे। वहां पर उन्होंने शादाब को दबोच लिया। इसके बाद उसे अपने साथ लेकर मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिये बाजारखाला कोतवाली पहुंचे।

हज यात्रा के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में पुलिस पुलिस लगातार आनाकानी करती रही। इंस्पेक्टर बाजारखाला चंद्र प्रकार सिंह ने पीड़ितों से पूरी डिटेल और मजबूत साक्ष्यों के साथ तहरीर लेकर आने की बात कही। इसको लेकर पीड़ितों ने बाजारखाला कोतवाली के सामने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया लेकिन उनकी नहीं सुनी। ठगी के शिकार लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed