फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud of Rs 9 lakh in the name of job in AIIMS

Lucknow News: एम्स में नौकरी के नाम पर नौ लाख की ठगी

Mon, 30 Sep 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 9 lakh in the name of job in AIIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मुंशीगंज में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से करीब नौ लाख की ठगी की गई। दोनों युवकों ने एम्स के यूरोलॉजी विभाग में दो से तीन माह तक नौकरी भी की। वेतन नहीं मिला तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम दंपती समेत तीन लोगों और एम्स में बेरोजगारों की रोजगार देने वाली सुदर्शन फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले अनिल कुमार शुक्ला का आरोप है कि फरवरी 2024 में अपने को यूरोलॉजी विभाग का कर्मचारी बताते हुए जौनपुर जिले के बबरहा कलां पट्टी नरेंद्र गांव निवासी अंकित मिश्रा ने उसे नौकरी का लालच दिया। इस पर वादी व उसके मित्र ने साढ़े चार-चार लाख रुपये नौकरी के लिए अंकित मिश्रा को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2024 से वादी व उसके मित्र कृष्ण कुमार मिश्र को यूरोलॉजी विभाग में ड्यूटी पर भी तैनात कर दिया गया। दो-तीन महीने काम के बाद भी वेतन न मिलने पर धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित के मुताबिक अंकित मिश्रा, उसकी पत्नी से रुपये वापस करने की बात कही गई।

मित्र कृष्ण कुमार के दबाव बनाने पर उसे चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया। लेनदेन के दौरान अंंकित मिश्रा की पत्नी शुभि पांडेय ने खुद को एम्स का जीनकोलॉजिस्ट बताया था। पुलिस के प्रकरण में कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अंकित मिश्रा, उसकी पत्नी शुभि पांडेय, ओमप्रकाश के अलावा सुदर्शन फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।


सदमे में चली गई मां की जान
पीड़ित के मुताबिक एम्स में नौकरी मिलने पर उसकी मां बेहद खुश थी। दो से तीन माह तक नौकरी करने के बाद उसे पैसा नहीं मिला। इस बात की जानकारी जब उसकी मां को हुई तो वह बेहद दुखी हुई। वह मानसिक रूप से टूट गई। उसे इस बात का सदमा लगा कि नौकरी भी नहीं मिली और पैसा भी चला गया। सदमे में उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। जब वह एम्स में ड्यूटी पर था, तभी दो अगस्त 2024 को उसकी मां को निधन हो गया।


एम्स में नौकरी के नाम पर दो युवकों के साथ नौ लाख की ठगी की गई है। भदोखर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जांच कराई जा रही है। धोखाधड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अमित सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed