फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of lakhs of rupees in the name of job, FIR filed

सचिवालय में सक्रिय ठगों ने एनजीओ संचालिका से परिवार के सदस्यों को नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठी रकम, एफआईआर दर्ज 

Thu, 10 Sep 2020 12:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Sep 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
fraud of lakhs of rupees in the name of job, FIR filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सचिवालय में सक्रिय ठगों ने एनजीओ संचालिका प्रतिभा कुमारी से रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर कराई है। उनका आरोप है कि मोहित गुप्ता प्रदेशभर में लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ चुका है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रतिभा कुमारी ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के सिवान की हैं और यहां एल्डिको सिटी स्थित सुकृति अपार्टमेंट में रहती हैं। सिवान में सहेली निधि गुप्ता से पारिवारिक संबंध थे। उसका भाई रवि भारी वाहनों में रेडियम स्टीकर लगाता है। उसने दो साल पहले गोरखपुर निवासी मौसेरे भाई मोहित गुप्ता के बारे में बताया था। उसका कहना था कि मोहित राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध ब्यूरो उत्तर प्रदेश का चेयरमैन व प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष है। उसके यूपी, बिहार के बड़े राजनेताओं से करीबी संबंध हैं। 
विज्ञापन


वह मंत्रियों, अधिकारियों के जरिये कई की सरकारी नौकरी लगवा चुका है। रवि ने वाराणसी के कोरौत सरवनपुर निवासी शिवधारी यादव व उनकी पत्नी डॉ. अमरावती देवी से भी मिलवाया। वह संकट मोचनसेवा सदन बच्चा केंद्र के नाम से क्लीनिक चलाती हैं। दोनों ने कई रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने की बात कहते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाए, जिससे प्रतिभा को मोहित पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल प्रतिभा, उन्होंने चचेरी बहन कंचन भारद्वाज व भाई अरविंद, अभिषेक की नौकरी के लिए बात की। इसके लिए मोहित ने 45 लाख रुपये मांगे। प्रतिभा ने अलग तारीखों में रकम दे दी, लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली। पूछने पर कहा कि डॉ. अमरावती से पांच लाख रुपये मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
 

राज्यमंत्री के नाम पर लिए 15 लाख रुपये

प्रतिभा का कहना है कि मोहित ने डॉ. अमरावती के बजाय बकाया पांच लाख वसूलने के लिए कथित राज्यमंत्री के पीआरओ किशन सिंह को उनके सिवान स्थित घर भेज दिया। वहां किशन ने उन्हें धमकाया और हंगामा शुरू कर दिया। लोकलाज के डर से उन्होंने उसे पांच लाख के जेवर दे दिए।

इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली तो मोहित व रवि से संपर्क किया। दबाव बनाने पर मोहित ने वॉट्सएप पर फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिया। इस पर मोहित से संपर्क किया तो उसने, मां सुभद्रा, पत्नी तथा रवि, निधि ने गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देना शुरू कर दिया।

प्रतिभा ने बताया कि 23 नवंबर 2019 को मोहित ने उसे लखनऊ सचिवालय बुलाया। वह पहुंची तो मोहित ने राज्यमंत्री मनीष गुप्ता का नाम लेते हुए 15 लाख रुपये मांगे। मोहित का कहना था कि नौकरी के लिए यह रकम राज्यमंत्री को देनी है। प्रतिभा ने उसे 15 लाख नकद दे दिए। इसके बाद मोहित ने उनसे इंदिरा भवन के सातवें तल पर स्थित अपने ऑफिस में आकर नियुक्ति पत्र लेने को कहा। हालांकि, इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed