{"_id":"5d6978858ebc3e0140316c22","slug":"fraud-of-80-lakhs-fir-lucknow-news-lko478979729","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक ने आसाम के व्यापारी का हड़पा ८० लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक ने आसाम के व्यापारी का हड़पा ८० लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के कारोबारी का हड़पा 80 लाख, गंज के व्यापारी पर केस दर्ज
असम के सुपारी कारोबारी बिसु अली ने हजरतगंज स्थित आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक पर 80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
आरोप है कि 50 टन सुपारी मंगाकर भुगतान नहीं किया गया। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
असम के गोवालपारा के कृष्णाई निवासी सुपारी कारोबारी बिसु अली का आली इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है।
बिसु के मुताबिक, अक्तूबर 2018 में सुपारी खरीद-फरोख्त के संबंध में हजरतगंज के कारोबारी व आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक से बातचीत हुई।
आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक ने 50 टन सुपारी का सौदा कर एडवांस में 35 लाख का भुगतान कर्नाटक बैंक के चेक के जरिए किया।
बाकी रकम माल आने के बाद देने को कहा। माल भेजने के बाद जब चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। इस पर बिसु ने लखनऊ पहुंचकर आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक से संपर्क किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।