फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud of 27.34 Lakh in Lucknow Under Guise of DUDA-PM Awas Scheme Fiancée Jewelry Also Taken Case Registered

Lucknow News: डूडा-पीएम आवास के नाम पर 27.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मंगेतर के जेवर भी ले लिए; केस दर्ज

Tue, 19 May 2026 08:20 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 08:20 AM IST
सार

राजधानी में डूडा-पीएम आवास के नाम पर 27.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित के मंगेतर के जेवर भी ले लिए। मामले में केस दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Fraud of 27.34 Lakh in Lucknow Under Guise of DUDA-PM Awas Scheme Fiancée Jewelry Also Taken Case Registered
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज के बसंतकुंज निवासी बिजली मैकेनिक अब्दुल रहीम ने पांच लोगों पर 27.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपियों ने डूडा और पीएम आवास योजना के नाम पर अब्दुल व उनके चार रिश्तेदारों से ठगी की। ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


पीड़ित अब्दुल के अनुसार, 2024 में उन्हें और उनके चार रिश्तेदारों को आवास की जरूरत थी। फरवरी 2024 में मुलाकात के बाद विकासनगर में गुलाचीन मंदिर के पास रहने वाले मौसम मिर्जा और उसके भाई सलमान ने डूडा आवास के लिए 2.25 लाख रुपये और पीएम आवास के लिए 4.50 लाख रुपये मांगे। 

विज्ञापन

आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया

उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने 17 मार्च से 8 जून 2024 तक आरोपी भाइयों को 24.23 लाख रुपये दिए। आरोपियों ने उनकी मंगेतर के जेवर भी ले लिए। कुछ दिन बाद उन्हें पांच मकानों के आवंटन के दस्तावेज तो मिले, लेकिन कब्जा नहीं दिया गया। संपर्क करने पर आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में मौसम और सलमान का गिरोह सामने आया, जो मकान के नाम पर धोखाधड़ी करता है। अब्दुल का कहना है कि 20 जुलाई 2024 को वह आरोपियों के घर जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी भाइयों, उनकी बहन शीना व दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज की।

पुलिस कर रही जांच

साथ ही रकम मांगने या शिकायत करने पर अपहरण व हत्या की धमकी दी। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी तमंचा लेकर उनकी ससुराल पहुंचे और सभी को धमकी दी। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed