{"_id":"5f835df68ebc3e5fa3000b44","slug":"fraud-of-11-lakhe-lucknow-news-lko5447565174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने सर्राफा कारोबारी से ठगे 11 लाख, फाइनेंस कंपनी से ढाई करोड़ के लोन का दिया था झांसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालसाज ने सर्राफा कारोबारी से ठगे 11 लाख, फाइनेंस कंपनी से ढाई करोड़ के लोन का दिया था झांसा
Mon, 12 Oct 2020 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के चौक थाने में फाइनेंस कंपनी से ढाई करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर सर्राफा कारोबारी अशरफ निवासी जौहरी मोहल्ला चौक से 11 लाख रुपये एक जालसाज निर्भय ने ठग लिए। लोन न होने पर रुपये वापस मांगे तो टालमटोल करने लगा। पीड़ित ने जमानत में मिले चेक को भुगतान के लिए लगाया जो बाउंस हो गया। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अशरफ के पास अगस्त में उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी निर्भय बताया। निर्भय ने लोन पास कराने का दावा किया था। अशरफ ने पैन कार्ड व संपत्ति के पेपर व्हाट्सएप से भेजे थे। कुछ दिन बाद निर्भय ने अशरफ की दुकान पहुंच कर उनसे मुलाकात की।
आरोपी ने सर्राफ को बताया कि ढाई करोड़ का लोन कराने से पहले फाइल चार्ज के लिए 11 लाख रुपये जमा करने होंगे। अशरफ ने उसे रुपये दे दिए। रुपये मिलने के बाद निर्भय ने अशरफ को चेक देते हुए कहा था कि अगर लोन नहीं मिला तो चेक लगाकर अपने रुपये वापस ले लीजिएगा। अशरफ के मुताबिक, 11 लाख हड़पने के बाद निर्भय टाल मटोल करता रहा। शक होने पर सर्राफ ने आरोपी के दिए चेक बैंक में लगाए। जो बाउंस हो गए।