{"_id":"67c9f03c4694d20c4807b944","slug":"fraud-in-the-name-of-providing-plot-in-green-garden-city-lucknow-raebareli-news-c-101-1-slko1033-128793-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रीन गार्डेन सिटी लखनऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रीन गार्डेन सिटी लखनऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा
Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ के निगोहां स्थित लालपुर गांव में ग्रीन गार्डेन सिटी नाम से प्लॉटिंग कर लोगों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए। मामले में एसपी के आदेश पर शातिर कालिया समेत चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी भाग गए हैं।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में शहर कोतवाली के अमृत नगर निवासी अशोक कुमार सोनकर ने आरोप लगाया कि सत्य नगर निवासी शक्ति त्रिपाठी उर्फ कालिया, इंदिरा नगर निवासी अनिल शर्मा, हरचंदपुर निवासी अशोक बाजपेयी और लखनऊ के लालपुर निगोहां निवासी नवीन मिश्रा ने लखनऊ के निगोहां स्थित लालपुर गांव में ग्रीन गार्डेन सिटी में प्लाॅटिंग की जानकारी देकर उन्हें फंसाया था।
शहर की सुपर मार्केट में कार्यालय खोला था। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने ग्रीन गार्डेन सिटी में जमीन देखी थी। 26 मार्च 2021 को एक प्लॉट भी बुक कराया था। 40 किस्तें जमा करने के बाद जब बैनामा की मांग की तो आनाकानी की गई। बाद में पता चला कि फर्जी फर्म बनाकर प्लॉट देने के नाम पर रुपये वसूले गए। निगोहां में किसी भी प्रकार की कोई प्लॉटिंग नहीं की गई थी।
विज्ञापन
चेक व नकद में करीब चार लाख रुपये वसूले गए। ठगी की जानकारी पर जब अशोक ने अपने पैसे मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत पर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद शहर कोतवाली में चारों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।