फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in Income Tax Headquarters: Priyanka's wires connecting with many officers and employees

इनकम टैक्स मुख्यालय में फर्जीवाड़ा : कई अधिकारी व कर्मचारी से जुड़ रहे प्रियंका के तार, मोबाइल में मिले नंबर

Fri, 25 Nov 2022 10:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Nov 2022 10:41 AM IST
सार

प्रत्यक्षकर भवन में महत्वपूर्ण पद पर तैनात एक चर्चित अधिकारी ने नोएडा में तैनाती के दौरान प्रियंका को संविदा पर नौकरी दिलाई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पर कई बड़े व्यापारियों से भी वसूली के आरोप लगे थे। इसके चलते ही उसे 2016-17 में नौकरी छोड़नी पड़ी थी।

विज्ञापन
Fraud in Income Tax Headquarters: Priyanka's wires connecting with many officers and employees
इनकम टैक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रत्यक्षकर भवन के कैफेटेरिया में फर्जी तरीके से आयकर निरीक्षक पद के इंटरव्यू और नियुक्त पत्र बांटने की मास्टरमाइंड प्रियंका मिश्रा का रिश्ता कई अफसरों से जुड़ रहा है। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका के मोबाइल से आयकर विभाग के सौ से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों के नंबर मिले हैं। इतनी तगड़ी सांठगांठ के चलते ही उसका भवन के कई कमरों में आनाजाना था। प्रियंका ने रिश्तेदारों को बता रखा था कि वह आयकर अधिकारी हो गई है। फिलहाल पुलिस दो महीनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, मामले की जांच विभाग के उच्चाधिकारियों ने दिल्ली के तीन बड़े अफसरों को सौंपी है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षकर भवन में महत्वपूर्ण पद पर तैनात एक चर्चित अधिकारी ने नोएडा में तैनाती के दौरान प्रियंका को संविदा पर नौकरी दिलाई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पर कई बड़े व्यापारियों से भी वसूली के आरोप लगे थे। इसके चलते ही उसे 2016-17 में नौकरी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उसके करीबी अधिकारी की तैनाती लखनऊ में हुई। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका के लखनऊ में रहने का ठिकाना भी इसी अधिकारी ने दिलाया है। उसकी शह पर ही फर्जीवाड़ा चल रहा था। इस अधिकारी के खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षकर भवन के कई फुटेज में प्रियंका परिसर में प्रवेश करने और कई अधिकारियों के कमरों में जाती हुई दिखी। कैफेटेरिया में वह दिनभर बैठी रहती थी। इस दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी मिलने आते थे। उसके बिल का भुगतान भी करते थे। कुछ अधिकारी प्रियंका से काफी नजदीक से जुड़े थे। उनसे बातचीत के रिकॉर्ड भी मिले हैं। पुलिस प्रियंका के मोबाइल में मिले नंबरों की डिटेल निकलवा रही है। कुछ अधिकारियों के सोशल मीडिया पर चैटिंग और वॉयस कॉल के रिकार्ड भी हाथ आए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस मिला तो कई अधिकारी अवकाश पर गए 
विभागीय जांच संयुक्त आयकर आयुक्त मुख्यालय कर रहे हैं। उन्होंने नोटिस देकर कई अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन इनमें से ज्यादातर अधिकारी बिना किसी विशेष कारण के लंबे अवकाश पर चले गए हैं। दो दिनों की जांच में अब तक 11 अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा सुरक्षा में तैनात करीब सात कर्मचारियों से भी जानकारी ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed