फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in cleaning work will no longer be tolerated, third party agencies will monitor it.

Lucknow News: सफाई के काम में अब नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा, थर्ड पार्टी एजेंसी करेगी निगरानी

Thu, 13 Nov 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud in cleaning work will no longer be tolerated, third party agencies will monitor it.
शहर में बिखरा कूड़ा।
लखनऊ। सफाई कार्य में निजी कंपनियों की मनमानी और लापरवाही पर रोक लगाने के लिए नगर निगम थर्ड पार्टी एजेंसी लगाने जा रहा है। टेंडर के जरिये दिल्ली की कंपनी वेपकॉस का चयन भी हो गया है। कंपनी दिसंबर में काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने सफाई में सुधार के लिए दो निजी कंपनियों रामकी और लॉयन एनवायरो को टेंडर के जरिये काम दिया है, लेकिन दोनों ही काम में लापरवाही कर रही हैं। आए दिन इसकी शिकायतें भी आती हैं। नगर निगम इन पर लगातार जुर्माना भी लगा रहा है, मगर सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से निजी कंपनियों के बीच अनुबंध में जांच के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी लगाने का प्रावधान है, मगर करीब डेढ़ साल से इस पर अमल नहीं हो पा रहा था। शहर के 77 वार्डों में काम करने वाली रामकी को काम की निगरानी के लिए हर मकान पर आरएफआईडी प्लेट लगाने थी, मगर कंपनी ने नहीं लगाई। कई बार विवाद होने के बाद कंपनी ने हाल में हर 10 घर पर बार कोड लगाने का दावा किया, मगर यह काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में यह पता ही नहीं हो पा रहा कि कंपनी कितने घरों से कूड़ा कलेक्शन कर रही है और कितनी सड़क और नालियों की सफाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह काम करेगी थर्ड पार्टी
थर्ड पार्टी एजेंसी हर दिन यह देखेगी कि घरों से कूड़ा लिया जा रहा है या नहीं। कितना कूड़ा शिवरी प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। एजेंसी यह भी देखेगी कि कंपनी अनुबंध के तहत गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर रही है कि नहीं। यूजर चार्ज में कोई घपला तो नहीं किया जा रहा है। रोड स्वीपिंग मशीन तय रूट पर चल रही है कि नहीं। इस सबकी की रिपोर्ट एजेंसी रोज नगर निगम को देगी।

Iसफाई में सुधार और कामकाज की निगरानी के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी लगाई जाएगी। इससे कंपनी क्या कर रही है, इसकी रिपोर्ट हर दिन मिलेगी। टेंडर के जरिये कंपनी तय हो गई है और यह दिसंबर तक काम शुरू कर देगी।I
I- गौरव कुमार, नगर आयुक्तI

शहर में बिखरा कूड़ा।

शहर में बिखरा कूड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article