फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud from customers: ED files case against Kalpataru Buildtech and Gab Gram Vikas Credit

ग्राहकों से धोखाधड़ी : कल्पतरु बिल्डटेक और गैब ग्राम विकास क्रेडिट के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 16 Mar 2021 11:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Mar 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud from customers: ED files case against Kalpataru Buildtech and Gab Gram Vikas Credit
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
प्रवर्तन निदेशालय ने ग्राहकों से धोखाधड़ी मामले में कल्पतरु बिल्डटेक और दूसरा गैब ग्राम विकास क्रेडिट कॉओपरेटिव सोसाइटी के अलग-अलग दो केस दर्ज किए हैं। ईडी के मुताबिक कल्पतरू ने आगरा व मथुरा में फ्लैट देने के नाम पर ग्राहकों से निवेश कराया। फिर न तो फ्लैट दिया और न ही पैसे लौटाए। इस मामले में दोनों शहरों में कई केस दर्ज हैं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें कंपनी के निदेशकों जय किशन राणा, अशोक राणा, मंजीत कुमार, बिपिन सिंह यादव, राजकुमार यादव व अन्य लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में गैब ग्राम विकास क्रेडिट कॉओपरेटिव सोसाइटी के सचिव गिरीश शर्मा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। ईडी के मुताबिक शर्मा ने ग्राहकों के  पैसे को सालभर में दोगुना करने का वादा कर निवेश कराया था। जब पैसे लौटाने की बारी आई तो ऐसे चेक दिए तो बाउंस हो गए। सूत्रों का कहना है कि सोसाइटी ने यूपी, बिहार, पंजाब,  गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लोगों से निवेश कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed