फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud for loan through fake pan card in lucknow

लखनऊः डॉक्टर ने बैंक को यूं लगाया लाखों रुपये का चूना, गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
fraud for loan through fake pan card in lucknow
डेमो - फोटो : अमर उजाला

फर्जीवाड़ा कर बैंक से 20 लाख रुपये लोन लेकर हड़पने के आरोपी लखनऊ में शिवानी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शशी मोहन को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के निशातगंज शाखा प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को जानकीपुरम स्थित हॉस्पिटल से दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक महानगर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा के निशातगंज शाखा प्रबंधक ने बताया कि 2013 में मड़ियांव गांव रोड सेक्टर-1 जानकीपुरम निवासी डॉ. शशी मोहन ने लोन के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह जानकीपुरम में शिवानी हॉस्पिटल का मालिक है और चिकित्सकीय सामानों के लिए लोन की जरूरत है। डॉ. मोहन ने एक रजिस्ट्री पेपर बतौर जमानत रखे। इसके बदले 15 लाख का लोन पास कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा पैनकार्ड कर रहा था तैयार

fraud for loan through fake pan card in lucknow
डेमो

इसके बाद एक भी किस्त न जमा करने पर डॉ. मोहन को नोटिस भेजा, कुछ दिन बाद जालसाज ने बैंक की बीकेटी शाखा से पांच लाख का लोन करा लिया। बैंक प्रबंधक ने दोनों शाखाओं में जमा दस्तावेजों की जांच कराई तो फर्जीवाड़े सामने आया।

 डॉ. मोहन ने बैंक को चूना लगाने के लिए दो फर्जी पैन कार्ड बनवाए थे। वहीं, गोमतीनगर शाखा से भी लोन के लिए तीसरा पैनकार्ड तैयार कर रकम हड़पने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed