{"_id":"61b8fb4726db5a356214ccfa","slug":"fraud-for-license-of-wine-shop-lucknow-news-lko608967164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर बहराइच के कारोबारी से 6.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, बहराइच के कैसरगंज निवासी वसीहुद्दीन परिवार सहित विकासखंड-5 में रहते हैं। वसीहुद्दीन ने बताया कि उनकी दोस्ती बस्ती के राजेश शुक्ला से थी। राजेश इस समय गोमतीनगर विस्तार स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट में रहते हैं। वसीहुद्दीन के मुताबिक, राजेश ने आबकारी विभाग में शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने का वादा कर 7.20 लाख नकद और खाते में ट्रांसफर कराए।
लाइसेंस न मिलने पर पीड़ित ने राजेश से संपर्क किया तो राजेश ने 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में ट्रांसफर किए। बाकी रकम के दो चेक दिए जो बाउंस हो गए। पीड़ित का आरोप है कि बाकी रुपये लेने जब वे राजेश के घर पहुंचे तो वहां पर आरोपित राजेश और उसकी पत्नी संध्या ने रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी अमित आनंद से मिलकर शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।