फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud committed by forming a committee, FIR against seven

Lucknow News: समिति बनाकर किया फर्जीवाड़ा, सात पर एफआईआर

Thu, 21 Aug 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fraud committed by forming a committee, FIR against seven
लखनऊ। बहुजन निर्बल वर्ग सहकारी गृह निर्माण समिति बनाकर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। समिति के सचिव महेंद्र प्रसाद तिवारी ने गाजीपुर थाने में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महेंद्र के मुताबिक समिति में अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन



आरोप है कि समिति के तत्कालीन अध्यक्ष प्रवीण सिंह बाफिला, तत्कालीन सचिव लखन सिंह बलियानी ने वीरेंद्र कुमार सिंह के ही परिवार के कई सदस्यों को नियमों के विपरित भूखंड आवंटन और विक्रय कर दिया। वीरेंद्र पर कई मुकदमे दर्ज हैं। एक एफआईआर एलडीए के अधिशासी अभियंता ने भी दर्ज कराया था। वीरेंद्र पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण करने का आरोप है। सहकारिता नियमों का उल्लंघन कर समिति के पूर्व अध्यक्ष व सचिव की मिलीभगत से एक ही परिवार को अनुचित लाभ पहुंचाया गया है। सभी तरह का फर्जीवाड़ा पूर्व पदाधिकारियों ने कूटरचित कार्यालय लेखराज मार्केट से किया है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि समिति के पास कभी भी संबंधित भूमि का वैध स्वामित्व नहीं था। भूमि पर अवैधानिक रजिस्ट्री की सूचना मिलते ही प्रशासन ने रोक लगा दी थी। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। यही नहीं, एलडीए के सचिव ने नियम विरुद्ध हो रही रजिस्ट्रियों को रोकने का आदेश पारित किया था। महेंद्र की तहरीर पर प्रवीण सिंह बाफिला (पूर्व अध्यक्ष), लखन सिंह बलियानी (पूर्व सचिव), वीरेंद्र कुमार सिंह, उसकी पत्नी कमलेश सिंह, बेटे अभिषेक विक्रम सिंह, भाई नरेंद्र कुमार सिंह और अरविंद सिंह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed