फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud activity captured in lucknow atm booth in cctv camera

एटीएम में फेवीक्विक लगा इस तरह से निकाल लेता था रकम, गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Apr 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
 fraud activity captured in lucknow atm booth in cctv camera
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में मंगलवार शाम बैंक कर्मचारियों ने जालसाज अमित कुमार को दबोचा जो एटीएम के बटन पर फेवीक्विक लगाकर लोगों को चूना लगा रहा था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि जालसाज अमित फोरेक्स लेन सैनिक फर्म नई दिल्ली का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि की-पैड पर फेवीक्विक लगाने के बाद उपभोक्ता एटीएम का पासवर्ड डालने के  बाद न तो एंटर का बटन दबा सकते थे और न ही एग्जिट का।
विज्ञापन


इसके बाद वह उसी पासवर्ड पर रकम निकाल लेता था। जालसाज की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बैंक मैनेजर ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बैंक मैनेजर बृजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे कुछ ग्राहकों ने एटीएम से छेड़छाड़ की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों ने बताया कि एटीएम का बटन काम नहीं कर रहा है। कुछ ग्राहकों ने शिकायत की कि कार्ड स्वैप करने के बाद रकम नहीं निकली लेकिन, कुछ देर बाद खाते से पैसे निकलने का मैसेज आ गया।

इस पर जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि शाम करीब पांच बजे एक युवक एटीएम बूथ में आया और आधा घंटा तक रहा। इस दौरान उसने एटीएम के बटन पर फेवीक्विक डाला और पैकेट को डस्टबिन में फेंक दिया।

इसके बाद जो भी ग्राहक एटीएम कार्ड लगाता और पासवर्ड डालने के बाद एंटर और एग्जिट का बटन दबाता तो वह जाम मिलता। इसके बाद जालसाज उसी पासवर्ड पर रकम निकाल कर फरार हो जाता।

यू-ट्यूब से सीखा तरीका

 fraud activity captured in lucknow atm booth in cctv camera
डेमो - फोटो : अमर उजाला
बैंक मैनेजर ने बताया कि कर्मचारियों वरुण कुमार सिंह, रामजीत, आसिफ और संदीप को युवक की तस्वीर दिखाकर एटीएम के आसपास रहने का निर्देश दिया गया। करीब सात बजे युवक बूथ में घुसा।

इस पर कर्मचारी भी पीछे से अंदर पहुंचे और युवक को पकड़कर मैनेजर के पास ले गए, जहां जालसाज से पूछताछ की गई। फुटेज दिखाने पर आरोपी ने फेवीक्विक लगाने की बात कुबूली।

इंस्पेक्टर के अनुसार, पूछताछ में जालसाज अमित ने कुबूला कि उसने एटीएम से रकम निकालने का यह तरीका यू-ट्यूब पर देखा था। वहीं से उसने वीडियो डाउनलोड किया था। उसे यह क्लिप कई बार देखी और दो दिन पहले लखनऊ पहुंचा।

यहां यू-ट्यूब की वीडियो फिर से देखी और बाजार से फेवीक्विक खरीदा। मंगलवार शाम पांच बजे इंडियन बैंक के एटीएम बूथ में गया और की-पैड पर फेवीक्विक डाल दिया। इसके बाद ग्राहकों के अंदर जाने का इंतजार करने लगा। एक दो बार अंदर भी गया लेकिन, सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed