फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fourth railway line between Lucknow and Gorakhpur approved

Lucknow News: लखनऊ से गोरखपुर के बीच चौथी रेलवे लाइन को मंजूरी

Sat, 21 Sep 2024 07:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Fourth railway line between Lucknow and Gorakhpur approved
लखनऊ। छपरा से बाराबंकी के बीच तीसरी रेलवे लाइन का काम चल रहा है। वहीं, लखनऊ से गोरखपुर तक चौथी लाइन बिछाने की भी अनुमति मिल गई है। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

चौथी लाइन बनने से ट्रेनों की संख्या व रफ्तार बढ़ाई जा सकेगी। इससे पूर्वांचल व बिहार के यात्रियों को राहत मिलेगी। गोरखपुर से लखनऊ के बीच रेलखंड पर चौथी लाइन का सर्वे पूरा होने के बाद रेलवे बोर्ड पटरियां बिछाएगा।
विज्ञापन




इसके साथ ही गोंडा से बुढ़वल तक 61 किमी लाइन का सर्वे भी कराया जाएगा। फिर रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर बनाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे का यह पहला सेक्शन है, जहां चौथी लाइन के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चौथी रेलवे लाइन के लिए गोंडा-बुढ़वल के बीच सर्वे शुरू हुआ है। यह पूरा होने के बाद डीपीआर बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed