{"_id":"68accccb78f4ab5de3005187","slug":"four-substations-are-down-power-supply-to-one-lakh-population-is-cut-off-lucknow-news-c-13-knp1002-1353585-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार उपकेंद्र ठप, एक लाख आबादी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार उपकेंद्र ठप, एक लाख आबादी की बिजली गुल
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था चरमरा दी। चार उपकेंद्र ठप हो जाने से करीब एक लाख की आबादी दो घंटे तक बिजली संकट की चपेट में रही। हालांकि, अंबेडकर यूनिवर्सिटी और वृंदावन अवध विहार उपकेंद्र की सप्लाई 10 मिनट बाद दूसरे स्रोत से बहाल कर दी गई।
आवास विकास उपकेंद्र दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रांसमिशन उपकेंद्र की खामी से बंद हो गया, जबकि कबीरनगर उपकेंद्र फॉल्ट के कारण ठप हुआ। अंबेडकर यूनिवर्सिटी और वृंदावन अवध विहार उपकेंद्र क्रमशः शाम चार और छह बजे ओवरहेड लाइन की खराबी से प्रभावित रहे।
राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र के जोनल पंप फीडर के ट्रांसफार्मर की एबी केबल फटने से ई-ब्लॉक, एफ-ब्लॉक, मुराऊ टोला, अशरफ नगर और थाने के पास का इलाका दोपहर पौने 12 बजे से डेढ़ घंटे तक बिजलीविहीन रहा। वहीं, रेजीडेंसी उपकेंद्र के जल निगम फीडर में फॉल्ट आने से रजिस्ट्री ऑफिस व आसपास की सप्लाई दो घंटे बंद रही।
विज्ञापन
कई इलाकों में तीन घंटे तक ठप रही सप्लाई
बंथरा बाजार के साईं मंदिर, उतरेटिया ओल्ड उपकेंद्र के दुर्गापुरी, मोहरीबाग और अंबेडकर उपकेंद्र से जुड़े पुलिस लाइन सहित कई इलाकों में भी दोपहर में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।