फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four policemen arrested in robbery in a business man's home in lucknow.

कोयला कारोबारी के फ्लैट में करोड़ों की डकैती मामले में दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2019 11:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Mar 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
four policemen arrested in robbery in a business man's home in lucknow.
गिरफ्तार दरोगा पवन मिश्रा व आशीष तिवारी। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह सुल्तानपुर के कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि के फ्लैट में हुई करोड़ों की लूट में दो दरोगा के साथ दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


शहर के ओमैक्स अपार्टमेंट में रहने वाले कारोबारी के फ्लैट पर तीन करोड़ रुपये का कालाधन रखे होने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की करोड़ों रुपये देखते ही नीयत डोल गई तो डाका ही डाल दिया। गिरफ्तार दरोगा आशीष तिवारी व पवन मिश्रा के साथ ही सिपाही प्रदीप कुमार भदौरिया व चालक आनंद यादव को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे हुए 36 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर एक करोड़ 85 लाख रुपये झोले में भर लिए। वहीं, गुडवर्क दिखाने के लिए वहां मौजूद लोगों को बचे 1 करोड़ 53 लाख रुपये के साथ थाने ले आए। पर क्राइम ब्रांच टीम की पड़ताल में पुलिसकर्मियों की करतूत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी ने गिरफ्तार दोनों दरोगा व अज्ञात पुलिसकर्मियों समेत सात के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही वारदात में शामिल अन्य अज्ञात पुलिसकर्मियों व मुखबिर मधुकर मिश्रा की तलाश में दबिश दी जा रही है। एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि कालेधन की सूचना देने वाला मुखबिर मधुकर मिश्रा लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा लेकर गायब है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीमों को लगाया गया है। वारदात के साथ ही स्थानीय पुलिस और पर्यवेक्षण अधिकारियों की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।

चौकीदार ने दरवाजा खटखटाया, खुलते ही धड़धड़ाते घुस आए

वारदात सुबह करीब सात बजे हुई। अंकित के मुताबिक वह फ्लैट पर अपने सहयोगी सचिन कटारे, अश्विनी पांडेय, कुलदीप यादव, जितेंद्र तोमर, अभिषेक सिंह, अभिषेक वर्मा व शुभम गुप्ता के साथ थे तभी दरवाजे पर दस्तक हुई। पूछने पर अपार्टमेंट के चौकीदार ने अपना नाम बताया तो अंकित ने दरवाजा खोल दिया। चौकीदार के पीछे ही सात लोग भीतर घुस आए जिनमें से दो ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी।

सभी ने असलहे ताने...और झोलों में भरने लगे रुपये
सभी ने असलहे निकालकर तान दिए और गोली मारने की धमकी दी। इस बीच पुलिसकर्मियों ने बेड से बिस्तर हटाकर फेंक दिया और बॉक्स खोलकर उसके भीतर रखे रुपये झोलों में भरने लगे।

रोका तो लात-घूंसे बरसाए
अंकित और उसके साथियों ने रोकने की कोशिश की तो लात-घूंसों से जमकर पीटा। झोलों में रुपये भरने के बाद पुलिसकर्मी और उनके साथियों ने अंकित व उनके सहयोगियों को पकड़ लिया।

गुडवर्क दिखाने की भी साजिश
पुलिसकर्मियों ने गुडवर्क दिखाने की भी साजिश की। लूट के बाद बाकी बचे 1.53 करोड़ रुपये के साथ सभी को गोसाईंगंज थाना ले जाया गया। यहां पकड़े गए लोगों और कालेधन पर कार्रवाई को लेकर पंचायत चलती रही।

...और अपने ही जाल में फंस गए

इस बीच, लुटेरे पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर फ्लैट से कालाधन के साथ कारोबारियों के पकड़े जाने का मैसेज वायरल कर वाहवाही लूटने की कोशिश की, लेकिन उनका झूठ ज्यादा देर टिक न सका। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले की जांच के लिए एएसपी ग्रामीण विक्रांत वीर और क्राइम ब्रांच की टीम भेजी तो पुलिसकर्मियों की साजिश का खुलासा हो गया। एसएसपी ने बताया कि भ्रष्टाचारी और लुटेरे पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed