{"_id":"676dbae1e05d80a84c051fc4","slug":"four-people-including-a-student-died-and-one-injured-in-road-accidents-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1010376-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में छात्र समेत चार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में छात्र समेत चार की मौत, एक घायल
Fri, 27 Dec 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में छात्र समेत चार की मौत, एक घायल
लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छात्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। ये दुर्घटनाएं बिजनौर, तालकटोरा और गोसाईंगंज में हुई हैं।
संतकबीर नगर के रहने वाले चंद्र प्रकाश मौर्य बिजनौर के औरंगाबाद जागीर में रहते हैं। बेटा कार्तिकेय (12) न्यू गडौरा स्थित केपीएस स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। बेटी अनुष्का 12वीं की छात्रा है। सोमवार सुबह बेटा साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। घर से कुछ दूरी पर वह सड़क किनारे खड़े होकर बहन और सहपाठी का इंतजार करने लगा। इस बीच तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार्तिकेय की मौत हो गई। अनुष्का और अन्य लोगों का शोर सुनकर बूथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में बेटे की मौत की सूचना पर सुधा बेसुध हो गईं।
अयोध्या के रहने वाले देवांश द्विवेदी (21) पीजीआई इलाके में कल्ली पश्चिमी के एकता नगर में परिवार के साथ रहते थे। देवांश अयोध्या अवध डिग्री कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र थे। भाई संदीप के मुताबिक देवांश ने पारा स्थित स्कूल से इंटर किया था। 25 दिसंबर को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के लिए भाई बाइक से दुबग्गा निवासी दोस्त अमित के साथ दोपहर में निकला था। राजाजीपुरम के बी ब्लॉक में चौराहे के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक भाई से टकरा गई। हादसे में देवांश की मौत हो गई। जबकि अमित मामूली रूप से चोटिल हुआ।
विज्ञापन
आठ महीने पहले हुई थी युवक की शादी
शेखनापुर गांव निवासी जयसिंह (30) बुधवार शाम बाइक से गोसाईंगंज की ओर जा रहे थे। तभी एक भट्ठा ट्रक उनकी बाइक में पीछे से टकरा गया। हादसे में जय ने दम तोड़ दिया। आठ महीने पहले उनकी शादी सारिका से हुई थी। वह निजी कंपनी में काम करते थे। इसके अलावा बिहार के सिवान निवासी चंद्र मोहन (35) वृंदावन सेक्टर-12 में पत्नी रेशमा व बेटे के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर वह बाइक से काम की तलाश में बाराबंकी के सफेदाबाद गए थे। वापसी के दौरान गोसाईंगंज में किसान पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।