फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people died in an accident in Malihabad.

UP: चार वाहन भिड़े, चार की मौत, चार घायल

Fri, 31 Jul 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Jul 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
Four people died in an accident in Malihabad.

मलिहाबाद के हरदोई रोड पर बृहस्पतिवार देर रात भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। दो को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि दो को मलिहाबाद के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


हादसे के चलते भीषण जाम लग गया। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुधाकर पांडेय का कहना है कि रात करीब तीन बजे ओरवटेकिंग के दौरान एक वाहन का तिरपाल फटने से चालकों ने संकरी सड़क पर वाहन खड़े कर दिए और झगड़ने लगे। कुछ और वाहनों के चालक भी आ गए।
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने वाहनों में टक्कर मार दी और पलट गया। सड़क पर खड़े लोग ट्रक की चपेट में आ गए। कुछ ट्रक के नीचे दब गए तो भीतर बैठे लोग फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि हरदोई के दौलतपुर निवासी बरातीलाल (56) बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे अपने टाटा 407 वाहन पर भूसा लदवाकर बेनीगंज निवासी अवधराम पाल (30) के साथ रहीमाबाद भूसा मंडी जा रहा था। वाहन अरविंद चला रहा था।

खड़े वाहनों को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर

Four people died in an accident in Malihabad.

तरौना पुल के पास देर रात पीछे से आ रही एक डीसीएम ने ओवरटेक करने की कोशिश की। डीसीएम के एंगल में फंसकर टाटा 407 का तिरपाल फट गया। अवधराम ने डीसीएम को ओवरटेक कर पेट्रोलपंप के पास बैरियर पर रोका और हर्जाना मांगा। बरातीलाल और अवधराम बीच सड़क पर डीसीएम चालक व परिचालक से भिड़ गए।

यह देख आटा लादकर आ रहे ट्रक चालक प्रतापगढ़ के मंधाता नूरपुर कौसापुर निवासी फुल्लन (25) ने भी वाहन रोक दिया और दोनों पक्षों में समझौता कराने लगा। इस बीच आलू लादकर आ रहे चौथे ट्रक ने खड़े वाहनों में पीछे से भीषण टक्कर मार दी।

इसे फैजाबाद के पटरंगा खुर्दहा निवासी रामजस (45) चला रहा था। जबकि साथ में उसका साथी सुखलाल था। यह ट्रक आगे बायीं तरफ जाकर पलट गया। सड़क पर खड़े लोग ट्रक के नीचे दब गए।

चीखपुकार सुनकर पेट्रोलपंप कर्मचारी और पास स्थित ढाबा पर मौजूद लोग मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा।

इनकी हुई मौत
- फैजाबाद के पटरंगा खुर्दहा निवासी रामजस
- हरदोई के संडीला बेनीगंज निवासी अवधराम पाल
- हरदोई के दौलतपुर निवासी बराती लाल
- प्रतापगढ़ के मंधाता नूरपुर कौसापुर का फुल्लन

ये हुए घायल

Four people died in an accident in Malihabad.

- फैजाबाद का सुखलाल
- हरदोई का अरविंद
- लक्ष्मण
- सुरेंद्र

सड़क पर बिखरे आलू और आटा

हादसे के बाद आलू लदा ट्रक पलट गया। बोरियां सड़क पर गिरकर फट गईं और चारों तरफ आलू बिखर गए। आटे की बोरियां भी खुलकर गिर पड़ीं। आलू बिखरे होने से दोपहिया वाहन भी सड़क से नहीं निकल सके। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आलू और आटे की बोरियां हटवाईं।

साढ़े तीन घंटे बाद सामान्य हुआ यातायात

इंस्पेक्टर ने बताया कि आलू-आटे की बोरियां हटवाने के बाद जेसीबी बुलवाकर पलटे ट्रक को हटवाया गया। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे हरदोई रोड पर यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed