फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people can go for hujj instead of five

अब हज के लिए एक साथ नहीं जा सकेंगे पांच लोग, हुआ नियम में बदलाव

Sat, 18 Nov 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Nov 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
Four people can go for hujj instead of five
हज

हज पर अब एक साथ पांच लोग नहीं जा सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया अब चार लोगों के ग्रुप पर एक कवर नंबर जारी करेगी। चार लोगों से ज्यादा होने पर उन्हें दूसरे ग्रुप में शामिल किया जाएगा। अभी तक एक कवर नंबर पर पांच लोग हज पर जाते थे।

विज्ञापन


हज कमेटी ने हज-2018 के एक्शन प्लान में कई तरह के बदलाव किए हैं। रिजर्व कैटेगरी-B समाप्त कर तीन साल चयनित न होने वाले आवेदकों के सीधे चयन की सुविधा खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, ऑनलाइन आवेदन को बढ़ावा देने के लिए हज कमेटी ने आवेदन फॉर्म की बुकलेट जारी नहीं की है, लेकिन ऑफलाइन फॉर्म भरने की सुविधा जारी रखी है।

बताते चले कि हज आवेदन जमा होने के बाद हज कमेटी एक कवर नंबर जारी करती है, जिस पर पांच लोग हज पर जाते रहे हैं। उनके साथ एक या दो बच्चे भी शामिल रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच से ज्यादा सदस्य होने पर उन्हें दूसरा कवर नंबर जारी किया जाता था। इस बार चार लोगों के ग्रुप पर एक कवर नंबर जारी होगा। इसमें एक या दो बच्चे भी शामिल रहेंगे। पांचवां सदस्य होने पर उन्हें दूसरे कवर नंबर में शामिल किया जाएगा।

इन खातों में जमा होगी आवेदन की रजिस्ट्रेशन फीस

हज आवेदक वेबसाइट से पे-इन स्लिप डाउनलोड कर हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई केएसबीआई खाता संख्या 35398104789 व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406010 में किसी भी शाखा में 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करेंगे। www.hajcommittee.gov.in पर ई-पेमेंट की सुविधा रहेगी।

दस्तावेजों का वेरिफिकेशन अनिवार्य

हज के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने वालों को अपने दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के  लिए वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर लॉगइन कर विवरण भरना होगा। इसके बाद, वेरिफिकेशन के लिए आवेदन फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ पासपोर्ट, बैंक अकाउंट, एड्रेस प्रूफ और फॉर्म की हार्ड कॉपी 7 दिसंबर से पहले भेजनी होगी। हज कमेटी के सचिव आरपी सिंह ने बताया कि बैंक खाते की कैंसिल्ड चेक की प्रति, बैंक पासबुक की छाया प्रति, एक कलर फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ, निर्धारित प्रारूप पर घोषणापत्र, जमा शुल्क की पे-इन स्लिप, पासपोर्ट की छाया प्रति भी जमा करानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed