फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four Pakistani families have been seeking citizenship for 15 years

Lucknow News: 15 साल से नागरिकता मांग रहे चार पाकिस्तानी परिवार

Fri, 17 May 2024 04:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Four Pakistani families have been seeking citizenship for 15 years
रायबरेली। पाकिस्तान से आकर रायबरेली में बसे चार शरणार्थी परिवार पिछले 15 साल से भारतीय नागरिकता के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। 2009 से कई बार नागरिकता के लिए अर्जी की, लेकिन कोई न कोई खामी दिखाकर आवेदनों को खारिज कर दिया गया। अब सीएए कानून आने के बाद चारों सिंधी परिवार के लोगों को नागरिकता मिलने की उम्मीद जग गई है। नए कानून के तहत आवेदन भी किया गया है। चारों परिवारों में वर्तमान समय में 16 सदस्य हैं।
विज्ञापन


1987 से लेकर 1991 के बीच पाकिस्तान छोड़कर चार सिंधी परिवार के लोग रायबरेली आकर बस गए। बानोमल, कुमार लाल, मुरलीलाल और हरीश शहर में रहकर किसी तरह परिवार को चला रहे हैं। 2009 में पहली बार नागरिकता के लिए आवेदन किया, लेकिन आवेदन को खारिज कर दिया गया। इसके बाद भी कई बार प्रयास किया, लेकिन बार-बार कोई न कोई खामी दिखाकर आवेदनों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नागरिकता के संबंध में नया कानून बनने और जिले में शासनादेश आने के बाद चारों सिंधी परिवार के लोगों को नागरिकता मिलने की उम्मीद जग गई है। नए कानून के तहत आवेदन भी कर दिया है। चुनाव के बाद नागरिकता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में फेरी लगाकर चला रहे अपना परिवार
पाकिस्तान से आए शरणार्थी बानोमल और हरीश दुकानों से सामान लेकर गांवों में फेरी करके उसकी बिक्री करते हैं। इससे जो कमाई होती है, उसी से परिवार चलाते हैं। इसके अलावा कुमार लाल और मुरलीलाल के भाई नौतनलाल ने शहर के बेलीगंज में कंपट-बिस्कुट की दुकान खोल रखी है। नागरिकता न मिलने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसी तरह परिवार की गाड़ी को चला रहे हैं।

..फिर सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
पाकिस्तान से आए शरणार्थी मुरलीलाल, बानोमल, कुमार लाल और हरीश के परिवार के लोगों को खुशी है, कि नए कानून से अब उन्हें भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। बानोमल का कहना है कि 2009 से नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हें, लेकिन कोई न कोई बहाना करके आवेदनों को खारिज कर दिया जा रहा है। अब नए कानून के तहत आवेदन किया है। चुनाव के बाद नागरिकता मिलने की उम्मीद है। नागरिकता मिलने के बाद सभी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed