फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four out of 14 people in Rahimabad tested positive for hepatitis B.

Lucknow News: रहीमाबाद में 14 में चार में लोगों में हेपेटाइटिस बी की पुष्टि

Sat, 14 Mar 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four out of 14 people in Rahimabad tested positive for hepatitis B.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। रहीमाबाद में आयोजित रक्तदान शिविर के रक्तदाताओं की हेपेटाइटिस-बी जांच को लेकर बना संशय अब साफ होता दिख रहा है। केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने शुक्रवार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। इसमें 14 लोगों में से चार में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


24 फरवरी को रहीमाबाद में आयोजित शिविर में 19 लोगों ने रक्तदान किया था। बलरामपुर अस्पताल लोहिया संस्थान में इसकी आईडी नैट तकनीक से जांच कराई थी, जिसमें सभी 19 लोगों में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस पर सभी लोगों के दोबारा जांच का निर्णय लिया गया और 14 लोगों के नमूने लिए गए। पांच लोगों के नमूने नहीं मिल सके थे। इन नमूनों को केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गए, जहां केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। इससे संशय बढ़ गया था।
विज्ञापन


सटीक परिणाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अंततः केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में नमूने भेजे और नैट तकनीक से जांच कराई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 4 रक्तदाताओं में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण की पुष्टि हुई है। 9 लोगों की रिपोर्ट सामान्य आई है। 1 व्यक्ति का नमूना जांच के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि उनके पास अभी तक रिपोर्ट नहीं पहुंची है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही प्रभावित लोगों के उपचार और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed