Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four more hydrogen trains to be ready within a year; deliberations underway on route selection

Lucknow News: एक साल में तैयार होंगी चार और हाइड्रोजन ट्रेनें, रूट चयन पर मंथन

Fri, 27 Nov 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Four more hydrogen trains to be ready within a year; deliberations underway on route selection
प्रदर्शनी में पुस्तक का किया गया विमोचन और लगे स्टॉल।
लखनऊ। डीजल और बिजली से चलने वाली ट्रेनों के विकल्प के रूप में भारतीय रेलवे अब हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेनों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से पानीपत के बीच संचालित है। अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) वर्तमान में चार और हाइड्रोजन ट्रेनें तैयार कर रहा है। इन्हें एक वर्ष के भीतर तैयार करने का लक्ष्य है। इन ट्रेनों के लिए संभावित मार्गों के चयन पर भी विचार-विमर्श जारी है।
विज्ञापन

आरडीएसओ स्टेडियम में बृहस्पतिवार से शुरू हुई सातवीं इनो रेल प्रदर्शनी में हाइड्रोजन ट्रेनों से संबंधित जानकारियां प्रदर्शित की गईं। आरडीएसओ के निदेशक (अनुसंधान) आशीष गुप्ता ने बताया कि फिलहाल हाइड्रोजन ट्रेनों का संचालन महंगा है, लेकिन व्यावसायिक स्तर पर निर्माण शुरू होने के बाद इसकी लागत कम होने की उम्मीद है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और आरडीएसओ की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में जर्मनी, जापान और रूस समेत विभिन्न देशों की 200 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) मनोज सिंह ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने पर जोर
मनोज सिंह ने कहा कि भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में शामिल है। शत-प्रतिशत विद्युतीकरण ने इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। रेलवे ने उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नई माल डिब्बा डिजाइन नीति भी पेश की है। लक्ष्य माल ढुलाई क्षमता को 2,010 लाख टन तक पहुंचाना है। आरडीएसओ के महानिदेशक प्रभास दानसाना ने कहा कि भारतीय रेल देश की जीवनरेखा है। प्रतिदिन करीब 20 हजार ट्रेनों का संचालन होता है। सरकार रेल अवसंरचना को मजबूत करने और आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे और उद्योगों के बीच बढ़ेगा सहयोग
इनो रेल सम्मेलन के अध्यक्ष मंगल देव ने रेलवे और उद्योगों के बीच साझेदारी बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने 2.93 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत परिव्यय का उल्लेख करते हुए कहा कि हाईस्पीड रेल कॉरिडोर और समर्पित माल ढुलाई गलियारों से परिवहन क्षमता बढ़ेगी और रसद लागत घटाने में मदद मिलेगी। उन्होंने रेल क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।
सम्मेलन के सह-अध्यक्ष अभिषेक सराफ ने रेल क्षमता बढ़ाने और माल ढुलाई को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की बात कही। इस मौके पर आरडीएसओ के कार्यकारी निदेशक अमित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
सहयोग एप से रेलकर्मियों की काउंसिलिंग
ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को तनावमुक्त रखने के लिए रेलवे ने सहयोग एप विकसित किया है। रेलवे अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि एप का ट्रायल शुरू हो चुका है। इसके जरिये रेलकर्मियों की नियमित काउंसिलिंग की जाएगी। फिलहाल उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के 850 से अधिक कर्मचारी इससे जुड़ चुके हैं। जल्द ही इसे देशभर में लागू करने की तैयारी है।

आग से बचाव के उपकरणों का प्रदर्शन
प्रदर्शनी में जर्मनी की कंपनी कुनोडाइस ने ट्रेनों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े उपकरण प्रदर्शित किए। कंपनी के सेल्स ट्रांसपोर्टेशन रॉबर्ट वेलेंडी ने बताया कि हाईस्पीड ट्रेनों में सेंसर आधारित सुरक्षा व्यवस्था होती है। बोगियों के निर्माण में आग प्रतिरोधी पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। आग से बचाव के अलावा दरवाजों की ग्रिपिंग जैसे सुरक्षा पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाता है। कंपनी भारतीय ट्रेनों के लिए भी उपकरणों की आपूर्ति करती है।

प्रदर्शनी में पुस्तक का किया गया विमोचन और लगे स्टॉल।

प्रदर्शनी में पुस्तक का किया गया विमोचन और लगे स्टॉल।

प्रदर्शनी में पुस्तक का किया गया विमोचन और लगे स्टॉल।

प्रदर्शनी में पुस्तक का किया गया विमोचन और लगे स्टॉल।

प्रदर्शनी में पुस्तक का किया गया विमोचन और लगे स्टॉल।

प्रदर्शनी में पुस्तक का किया गया विमोचन और लगे स्टॉल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed