{"_id":"67fcfe73b9011af31b0cb861","slug":"four-more-fir-filed-against-ansal-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अंसल के खिलाफ चार और एफआईआर, 37.67 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अंसल के खिलाफ चार और एफआईआर, 37.67 लाख की ठगी का आरोप
Mon, 14 Apr 2025 05:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:54 PM IST
सार
प्लॉट के नाम पर ठगी करने के मामले में अंसल के खिलाफ चार और एफआईआर दर्ज की गई हैं। शिकायर्ताओं ने कहा कि धन देने के बाद भी कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंसल कंपनी के खिलाफ चार और एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई हैं। आरोप है कि कंपनी ने प्लॉट के नाम पर 37.67 लाख रुपये से अधिक रकम हड़प ली।
विज्ञापन
बलिया के उजियार गांव निवासी विपुल प्रसाद सिंह के मुताबिक वर्ष 2016 में अंसल के निदेशकों सुशील अंसल और प्रणव अंसल को 14 लाख रुपये का भुगतान कर प्लॉट बुक कराया था। आज तक प्लॉट नहीं मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर स्थापित किया गया कलश, 16 अन्य मंदिरों पर भी होगी स्थापना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया लखनऊ का पूरा परिवार, शव घर लाए गए तो मचा कोहराम, पांच की हुई थी मौत; तस्वीरें
आलमबाग के श्रीनगर निवासी विनोद कुमार के अनुसार पिता राम गोविंद प्रसाद और मां कलावती देवी ने वर्ष 2008 में प्लॉट के लिए 9.98 लाख रुपये का भुगतान अंसल कंपनी को किया था। वर्ष 2010 में एग्रीमेंट के बाद जल्द प्रोजेक्ट पूरा करने का झांसा दिया गया। 17 साल बाद भी कब्जा नहीं मिला।
इसके अलावा आलमबाग के छोटा बरहा निवासी प्रेमचंद्र के अनुसार वर्ष 2011 में अंसल कंपनी में प्लॉट बुक कर 8,92,400 रुपये जमा किए थे।
गोमतीनगर के विश्वास खंड -1 निवासी शिवकरण चौधरी के अनुसार वर्ष 2012 में 4.77 लाख रुपये में प्लॉट खरीदा था। दबाव बनाने पर अंसल के निदेशकों ने पत्र जारी कर डेढ़ साल में कब्जे का आश्वासन दिया था, लेकिन कब्जा नहीं दिया।