फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four lane flyover will be built at Dubagga intersection

Lucknow News: दुबग्गा चौराहे पर बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर

Fri, 22 Nov 2024 03:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Four lane flyover will be built at Dubagga intersection

विज्ञापन
लखनऊ। जाम की समस्या दूर करने के लिए हरदोई रोड के दुबग्गा चौराहा पर फोरलेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसे लेकर एक साल से चर्चा चल रही थी। अब सर्वे के बाद डीपीआर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर बनने से करीब पांच लाख आबादी को राहत मिलेगी।

फ्लाईओवर करीब 1200 मीटर लंबा और सर्विस लेन मिलाकर करीब 42 मीटर चौड़ा होगा। फ्लाईओवर की डिजाइन पर अंतिम मुहर लगाने से पहले मेट्रो के अधिकारियों से साथ बैठक होगी। उनकी सहमति के बाद अगले साल से काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग और एलडीए ने मिलकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाया है। इसे बनाने का काम सेतु निगम करेगा। अभी जो कार्ययोजना बनाई गई है, उसमें फ्लाईओवर ठाकुरगंज से हरदोई की ओर जाने वाली रोड पर बनेगा। यह दुबग्गा चौराहा से पहले पेट्रोल पंप से शुरू होगा और चौराहा पार करने के बाद उतारा जाएगा। इससे हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली से लखनऊ आने-जाने वालों को सबसे अधिक सहूलियत होगी। अभी चौराहे पर लगने वाले जाम में कई बार आधे घंटे तक लोग फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो की मंजूरी है जरूरी

लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के इंजीनियरों ने बताया कि इसी रोड पर मेट्रो का भी काम होना है। मेट्रो बसंतकुंज तक जाएगी। यह रूट एलिवेटेड होगा। इसे देखते हुए फ्लाईओवर की डिजाइन में बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed