फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four including doctors arrested for black marketing of Remdesivir injection in lucknow

लखनऊ : रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी में दो डॉक्टरों समेत चार गिरफ्तार

Fri, 23 Apr 2021 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 01:26 AM IST
सार

  • आरोपियों के पास से 34 इंजेक्शन और 4,69000 की नकदी बरामद
  • पुलिस का कहना है कि राजधानी में सक्रिय हैं कालाबाजारी करने वाले

विज्ञापन
Four including doctors arrested for black marketing of Remdesivir injection in lucknow
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी  करने वाले 4 लोगों को ठाकुरगंज पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो डॉक्टर और दो एजेंट हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 34 इंजेक्शन और 4, 69000 की नकदी बरामद की है। गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी के लिए पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी देवेश पांडे के मुताबिक ठाकुरगंज इलाके में कोरोना संक्रमित मरीजों को लगाए जाने वाला रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने लगातार इस पर निगरानी रखी और बृहस्पतिवार देर शाम को इस मामले में पुलिस को सफलता मिली।
विज्ञापन


एरा मेडिकल कॉलेज के पास से चार लोगों को इंजेक्शन के अवैध खेप के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 34 इंजेक्शन बरामद किए साथी उनके पास से 469000 की नकदी बरामद की। एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में 2 डॉक्टर शामिल है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा के दुर्जनपुर का रहने वाला डॉक्टर सम्राट पांडेय और सरफराजगंज ठाकुरगंज का  डॉ. अतहर शामिल हैं।  पुलिस के हाथ इनके दो एजेंट भी लगे हैं। एक उन्नाव के बांगरमऊ का रहने वाला विपिन कुमार दूसरा सरफराजगंज का तहजीब उल हसन है। पुलिस के मुताबिक राजधानी में इंजेक्शन की कालाबाजारी करने का गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस इस गिरोह के पर्दाफाश के लिए लगी है।

19000 से 30000 तक बेचते थे इंजेक्शन
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज सुनील दुबे के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो सामने आया अट्ठारह सौ रुपए का इंजेक्शन 19000 से 30000 रुपये तक के दाम पर बेचते थे इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का दाम भी जरूरतमंद की जेब और उसकी जरूरत पर तय होता था। 

उधर नाका पुलिस ने भी  कालाबाजारी से संबंधित आधा दर्जन व्यापारियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस व्यापारियों के बताए कुछ ठिकानों पर छापेमारी भी की है। 


कानपुर का एक दलाल करता था सप्लाई 
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज सुनील कुमार दुबे ने बताया कि यह गैंग कानपुर के एक दलाल के संपर्क में था। वह इन्हें इंजेक्शन मुहैया कराता था। पकड़े गए आरोपितों से दलाल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बढ़ते कोविड संक्रमण में मरीजों के लिए इस इंजेक्शन की काफी जरूरत है। यह लोग इंजेक्शन की कालाबाजारी बीते कई महीनों से कर रहे थे। गिरोह के अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed