फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four illicit liquor factories found in raebareli, 552 case registered in last six weeks

रायबरेली में पकड़ी गईं शराब की चार अवैध फैक्ट्रियां, छह महीने में 552 केस दर्ज

Thu, 19 Sep 2019 11:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 19 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
four illicit liquor factories found in raebareli, 552 case registered in last six weeks
अवैध शराब - फोटो : amar ujala
रायबरेली जिले में जहरीली शराब का अवैध धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। आबकारी विभाग के चौंकाने वाले आंकड़े इस बात को पुख्ता कर रहे हैं। छह माह में 552 केस जहां दर्ज किए गए हैं। 15 हजार 523 लीटर शराब बरामद की गई है। खास बात ये है कि यह आंकड़े सिर्फ आबकारी विभाग के हैं। इतने ही करीब पुलिस की ओर से मुकदमे दर्ज करके शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत की वजह से कई परिवार की खुशियां उजड़ चुकी हैं। बावजूद कार्रवाई के नाम पर महज गुडवर्क होता है। वर्ष 2007 में बछरावां थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से करीब 11 लोगों की मौतें हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2013 में मिल एरिया थाना क्षेत्र में भी जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल भदोखर थाना क्षेत्र के सुलखियापुर गांव में शराब पीने से एक युवक की मौत हो चुकी है। इस मामले के कुछ दिन ही पुलिस, आबकारी विभाग के अधिकारियों ने तेजी दिखाई और फिर शराब की भट्ठियां धधकने लगी। 
 

शहर क्षेत्र में एक साल में पकड़ी गई चार फैक्ट्रियां

देहात क्षेत्र की छोड़िए, शहर क्षेत्र में शराब फैक्ट्रियां संचालित होती रहती हैं, लेकिन इसकी भनक नहीं लग पाती। पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत का खेल कई बार उजागर हो चुका है। पिछले एक साल के आंकड़ों पर गौर करें तो मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक, भदोखर थाना क्षेत्र में तीन शराब की फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं। 

यह एरिया शहर क्षेत्र में आते हैं। यहां की पुलिस व आबकारी विभाग को तब इन फैक्ट्रियां की जानकारी हुई, जब एसटीएफ ने यहां आकर छापा मारा। कुछ साल पहले मिल एरिया थाने के पीछे भी शराब फैक्टरी संचालित पाई गई थी। शहर क्षेत्र में पकड़ी गई फैक्ट्रियों के मामले की जांच अभी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed