{"_id":"5c3615eebdec2256ed2b962b","slug":"four-ias-get-promotion-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में चार आईएएस अफसरों को प्रमोशन, सचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चार आईएएस अफसरों को प्रमोशन, सचिव बने
Wed, 09 Jan 2019 09:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2003 बैच के चार अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान में प्रोन्नति देते हुए सचिव पदनाम प्रदान किया है। इन आईएएस अफसरों में अमृता सोनी, दिनेश चंद्र, भगेलू राम शास्त्री व सत्येंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
नियुक्ति विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 2003 बैच के इन आईएएस अफसरों को सुपरटाइम वेतनमान 37400-67000 रुपये तथा ग्रेड वेतन 10000 रुपये में प्रोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों की शासन में तैनाती के मद्देनजर उनके वर्तमान विभाग में ही सचिव का पदनाम दे दिया गया है। अमृता सोनी मौजूदा समय विशेष सचिव ऊर्जा व निदेशक यूपीनेडा, दिनेश चंद्र विशेष सचिव कारागार तथा भगेलू राम शास्त्री व सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में तैनात हैं।
विज्ञापन
