{"_id":"5b2a8c6b4f1c1b53268b704c","slug":"four-hotel-sealed-after-fire-incident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल अग्निकांड में कार्यवाही शुरू, एसएसजे, विराट समेत 4 होटल सील, 2 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल अग्निकांड में कार्यवाही शुरू, एसएसजे, विराट समेत 4 होटल सील, 2 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
होटल सील करती पुलिस की टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चारबाग में होटल अग्निकांड में छह की मौत मामले में बुधवार से कार्रवाई शुरू हो गई। अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने एसएसजे व विराट समेत चार होटल सील कर लिए है। मंगलवार को एसएसजे व विराट होटल में ही आग लगी थी। पुलिस ने विराट होटल के पर्यवेक्षक पंकज और एसएसजे होटल के सुरक्षाकर्मी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। होटल मालिकों की तलाश में पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, अग्निशमन और विद्युत विभाग के अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। एसएसजे व विराट में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
वहीं, दोनों होटल के सामने शक्ति लॉज अवैध रूप से चलते पाया गया। एसएसजे के मालिक सुरेंद्र जायसवाल के एक अन्य होटल मेधा में भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। इन चारों होटलों को सील कर दिया गया। जांच में कई अन्य होटलों में भी गड़बड़ियां मिली हैं।
विज्ञापन