{"_id":"681e6b43b28b0ed83a060a55","slug":"four-flights-of-chandigarh-and-kishangarh-cancelled-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1195953-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चंडीगढ़ व किशनगढ़ की चार उड़ानें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चंडीगढ़ व किशनगढ़ की चार उड़ानें निरस्त
विज्ञापन
लखनऊ। पाकिस्तान से बढ़ती तनातनी के बीच शुक्रवार को लखनऊ से चंडीगढ़ व किशनगढ़ की चार उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6ई 6552 रद्द कर दी गई। ऐसे ही चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 146 निरस्त रही।
राजस्थान के किशनगढ़ की फ्लाइट एस 5- 222 और एस5-223 भी निरस्त कर दी गईं। अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से उड़ान के लिए समय से पहले पहुंचने व जांच में सहयोग की अपील की है। सुरक्षा और हवाई अड्डे के कर्मियों के साथ सहयोग करने, फ्लाइट से जुड़ी सही जानकारी लखनऊ हवाई अड्डे के सोशल मीडिया चैनलों व एयरलाइनों से लेने की अपील की गई है। एयर इंडिया प्रशासन ने तीन घंटे पहले पहुंचने की अपील की है।