फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four dead 220 new corona case found in lucknow

कोरोना मरीजों का ग्राफ घटा, पर एक ही दिन चार मरीजों की मौत ने बढ़ाई चिंता

Thu, 25 Mar 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
four dead 220 new corona case found in lucknow
लखनऊ। राजधानी में कोरोना से गत 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई। दोबारा संक्रमण बढ़ने के बाद एक दिन में मौत की यह सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही एक बार फिर सक्रिय मामलों की संख्या 1152 तक पहुंच गई है। हालांकि इस बीच राहत यह है कि बुधवार को मरीजों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 8,948 के मुकाबले बुधवार को 9,777 सैंपल लिए। इसके बावजूद बुधवार को 220 नए संक्रमित ही मिले, जबकि मंगलवार को 232 नए केस मिले थे।
विज्ञापन

राजधानी में सभी चारों मौत मंगलवार देरशाम हुईं। इनमें एक मरीज की लोहिया संस्थान में तो तीन की केजीएमयू में मौत हुई। लोहिया संस्थान में दम तोड़ने वाले राजधानी निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग को उच्च रक्तचाप, किडनी समेत कई अन्य बीमारियां भी थीं। उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं केजीएमयू में हुई तीन मौतों में से लखनऊ, आजमगढ़ तथा कुशीनगर के निवासी थी। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि कुशीनगर निवासी 50 वर्षीय महिला को डायबिटीज के साथ हाइपरटेंशन भी था। वहीं आजमगढ़ निवासी 56 वर्षीय मरीज संक्रमण की एडवांस अवस्था था। लखनऊ निवासी 50 वर्षीय मरीज को भी अन्य समस्याओं के चलते बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

इंदिरानगर में सर्वाधिक मामले
संक्रमण के मामले में इंदिरानगर क्षेत्र सबसे आगे है। इसके साथ ही गोमतीनगर, हजरतगंज, अलीगंज आलमबाग, तालकटोरा, चौक और महानगर से भी लगातार नए केस मिल रहे हैं। बुधवार को इन सभी स्थानों में 10 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इस समय होम आइसोलेशन मरीजों की संख्या संख्या 915 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिन बाद संक्रमण में थोड़ी कमी
लखनऊ में लगातार 11 दिन से संक्रमण बढ़ रहा था। बुधवार को पहली बार पिछले दिन के मुकाबले कम संक्रमण मिला। आंकड़ों पर नजर डालें तो 16 मार्च को 19 केस मिलने के बाद लगातार संक्रमण बढ़ रहा था। मामले लगातार बढ़ते जा रहे थे। 19 मार्च को 90 केस, 20 को 115, 21 को 141, 22 को 147 तो 23 मार्च को 232 मरीज मिले। इसके बाद 24 मार्च को थोड़ी कमी के साथ 220 नए मरीज मिले।
संक्रमण दर हुई 2.25 प्रतिशत
संक्रमण की दर मंगलवार को पिछले दो महीने में सर्वाधिक 2.59 प्रतिशत रही। बुधवार को इसमें कुछ गिरावट हुई और यह 2.25 प्रतिशत दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed