फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four cyber fraudster arrested

एटीएम कार्ड बदलकर खाता खाली करने वाले चार शातिरों को किया गिरफ्तार

Sun, 26 Sep 2021 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four cyber fraudster arrested
सरोजनीनगर पुलिस ने शनिवार को ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो एटीएम कार्ड बदलने के बाद उसकी क्लोनिंग कर खाते खंगालता था। गिरोह के चार गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन

जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने डाटा क्लोनिंग करने के कई उपकरण बरामद करने का दावा किया है। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में प्रतापगढ़ के जेठवारा इलाके का सूरज गौतम, संग्रामगढ़ इलाका का अनिल सिंह, नसीराबाद का धीरज सिंह और रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र का लाखन सिंह उर्फ अभिषेक है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक लैपटॉप, 5 मोबाइल, एक मैग्नेटिक कार्ड रीडर, तीन एटीएम कार्ड स्वाइप डिवाइस मिनी डीएक्स 5 रीडर, अलग-अलग बैंकों के 18 एटीएम कार्ड, 13 ब्लैक मैग्नेटिक एटीएम कार्ड और दो सीडी डाटा क्लोनिंग सॉफ्टवेयर बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि प्रतापगढ़ मांधाता थाना इलाके का एक साथी सूरज सरोज उर्फ भूपेंद्र फरार है। पूछताछ में चारों ने बताया कि 23 सितंबर को सरोजनीनगर के ही सेंट थॉमस स्कूल तिराहा, शांति नगर मोड़ पर एक लड़का एक्सिस बैंक के बूथ पर रुपये निकाल रहा था।
तभी बातों में उलझाते हुए उस लड़के का एटीएम कार्ड बदल दिया और दूसरा एटीएम कार्ड पकड़ा दिया। मामले में 24 सितंबर को सरोजनीनगर के ही त्रिमूर्ति नगर निवासी अभिषेक यादव ने तहरीर दी थी।

इसके बाद शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। जबकि उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed