फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four culprit arrested

राजधानी में बुलेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four culprit arrested
शराब तस्करी के लिए चोरी करते थे बुलेट, गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश धरे
विज्ञापन

गोमतीनगर पुलिस और एएसपी उत्तरी की सुपर 30 की टीम ने राजधानी से बुलेट उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।
गिरोह के चार गुर्गे शनिवार सुबह अंबेडकर चौराहे के पास से धर लिए गए। पूछताछ में बदमाशों ने कुबूला कि चोरी की गई बुलेट का इस्तेमाल बिहार में शराब तस्करी में करते थे।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से पांच बुलेट, दो बाइक, एक कार, तमंचा व मास्टर चाबी बरामद की। गिरोह के सरगना देवरिया का विकास कुमार और सीवान का प्रिंस कुमार है। दोनों फरार है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) उत्तरी सुकीर्ति माधव के मुताबिक, धरे गए चोरों में अयोध्या के सलारपुर का विनय कुमार सिंह, बिहार के सीवान स्थित मठिया का अभिषेक यादव, गोरखपुर कैंट के नंदानगर का साहिल राय और सीवान के शुक्लटोली का नुर्शीद आलम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, गिरोह दिनभर घूमकर रेकी करता था। निशाने पर नई बुलेट रहती थी।
लॉक तोड़ने का काम अभिषेक व नुर्शीद आलम करते थे। जबकि विनय व साहिल के अलावा सरगना बुलेट लेकर निकल जाते थे। गिरोह दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश व आसपास के इलाके में सक्रिय है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह ने पीजीआई इलाके के डेंटल कॉलेज के कर्मचारी से मिलकर 20 लाख रुपये लूटने की साजिश रच रखी थी। यह रकम कॉलेज में दाखिले के दौरान जमा होने के लिए जाती तो वारदात अंजाम देते।
नंबर बदलकर रातो-रात पहुंचाते थे बिहार
इंस्पेक्टर गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक, चोरों के निशाने पर नई कॉलोनियां होती थीं। बुलेट चोरी कर बदमाश अपने तकरोही में किराए पर लिए गए कमरे में पहुंचकर नंबर प्लेट बदलते थे और फोरलेन के जरिए बिहार निकल जाते थे। जहां 50 से 70 हजार रुपये में बुलेट बेच देते थे। बिहार में शराब तस्करी जोरों पर है। बुलेट का इस्तेमाल यूपी के सीमावर्ती जिलों में शराब की तस्करी के लिए किया जाता है। इसके लिए बदमाश बुलेट में पेट्रोल के लिए सीट के नीचे एक टंकी बनवाते और ईंधन टंकी की सफाई करवाकर शराब की तस्करी करते थे।
दोस्त की कार से देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, बरामद कार विनय कुमार सिंह के दोस्त यासीन खान की पत्नी के नाम पर है। यासीन अयोध्या के अबू सरवा का रहने वाला है। राजन लखनऊ जाने के नाम पर कार मांगता था। गिरोह ने गोमतीनगर थाने में तैनात दरोगा इरफान की बुलेट विस्तार इलाके से चोरी की थी। जांच में सामने आया है कि दरोगा की बुलेट सरगना विकास के पास है। जो इस वक्त दिल्ली में है। पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा रखा है।

नौ वारदात कुबूली
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, चोरों ने नौ वारदात कुबूली हैं। इसमें गोमतीनगर व मड़ियांव इलाके में दो-दो, कैंट, गाजीपुर व पटना में एक-एक और दिल्ली के प्रशांत विहार व बेगमपुर थानाक्षेत्र में एक-एक वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed