फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four crore citizens took double dose of corona vaccine.

यूपी: डबल डोज टीकाकरण कराने वालों की संख्या चार करोड़ पार, 70 फीसदी लोगों ने ली पहली डोज

Wed, 17 Nov 2021 08:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Nov 2021 08:47 PM IST
सार

यूपी में 70 फीसदी लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। प्रदेश में अब तक कुल टीकाकरण 14 करोड़ 39 लाख 22 हजार से अधिक हो गया है।

विज्ञापन
Four crore citizens took double dose of corona vaccine.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या बुधवार को चार करोड़ को पार कर गई। अब प्रदेश में 70 फीसदी से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोविड को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के बाद अब टीकाकरण में भी रिकॅार्ड बन रहा है। प्रदेश में बुधवार को नौ लाख 22 हजार लोगों को टीकाकरण किया गया। इसके बाद दूसरी डोज लेने वालों की संख्या चार करोड़ चार लाख 70 हजार से अधिक हो गई है। इसी तरह पहली डोज वालों की संख्या 10 करोड़ 34 लाख 52 हजार से अधिक हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल टीकाकरण 14 करोड़ 39 लाख 22 हजार से अधिक हो गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण को तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि हर दिन इसकी समीक्षा की जाए। प्रदेश में 18 वर्ष की उम्र से अधिक के कुल 14 करोड़ 74 लाख लोगों को टीकाकरण किया जाना है। इस लिहाज से प्रदेश में 70 फीसदी से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देशभर में यूपी पहले पायदान पर बना हुआ है। 10.46 करोड़ डोज के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक टीकाकरण वाले राज्य
1. उत्तर प्रदेश    14.39 करोड़
2. महाराष्ट्र    10.46 करोड़
3. पश्चिम बंगाल    8.58 करोड़
4.  मध्य प्रदेश    7.75 करोड़
5.  गुजरात    7.56 करोड़

45 जिले कोविड मुक्त, छह नए मरीज

उत्तर प्रदेश के 45 जिले में कोविड के एक भी मरीज नहीं है। अब कुल 95 एक्टिव केस बचे हैं। वहीं बुधवार को प्रदेश में छह नए मरीज मिले हैं, जबकि 10 लोग संक्रमण से मुक्त हुए।

प्रदेश में 24 घंटे में हुई एक लाख 49 हजार 918 सैंपल की जांच की गई, जिसमें छह नए मरीज मिले हैं। इसमें गौतमबुद्ध नगर में दो, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, जालौन और मिर्जापुर में एक-एक नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed