फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four child died in Nirvana Sanstha: Fear of death due to drinking contaminated water, lives lost due to neglig

निर्वाण संस्था में चार बच्चों की मौत: संक्रमित पानी पीने से मौतों की आशंका, लापरवाही से गईं जानें

Fri, 28 Mar 2025 07:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Mar 2025 07:28 AM IST
सार

Four child died in Nirvana Sanstha: निर्वाण आश्रय गृह के करीब 70 बच्चे 23 मार्च की रात अचानक बीमार पड़ गए थे। इनमें से 24 गंभीर थे। जिनमें से चार की जान चली गई।

विज्ञापन
Four child died in Nirvana Sanstha: Fear of death due to drinking contaminated water, lives lost due to neglig
बच्चों का हाल लेने अस्पताल गए डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 निर्वाण संस्था के चार मानसिक मंदित बच्चों की मौत और अन्य के बीमार होने का कारण पीने का गंदा पानी है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को आश्रयगृह का निरीक्षण करने के दौरान ऐसी आशंका जताई है। जांच के लिए खाद्य पदार्थों के साथ पानी का सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि संक्रमण की असल वजह क्या थी।

विज्ञापन


निर्वाण आश्रय गृह के करीब 70 बच्चे 23 मार्च की रात अचानक बीमार पड़ गए थे। इनमें से 24 गंभीर थे। जिनमें से चार की जान चली गई। चूंकि खाना खाने के कुछ ही देर बाद एक साथ तबीयत बिगड़ने के पीछे बड़ा कारण है। डीएम विशाख जी ने बताया कि एफएसडीए की टीम ने कुल 18 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। पानी की भी जांच कराई जा रही है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि कुछ तथ्य ऐसे सामने आए हैं, जिससे आशंका है कि पीने के पानी की वजह से बच्चे संक्रमित हुए हैं। फिलहाल अब पुष्ट कारण जाने के लिए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। दो से तीन दिन में रिपोर्ट आ सकती है। उधर मंडलायुक्त और डीएम के साथ ही महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव लीना चौहरी ने भी आश्रय गृह का निरीक्षण किया। बच्चों का हालचाल जाना। सभी अस्पताल भी गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जान जाने के बाद ली सुधि

संस्था की तरफ से अफसरों को कई बार पत्र लिखा गया कि परिसर गहराई में बना है। जिससे सीवर ओवरफ्लो होता है। खासकर बारिश के दौरान। यही नहीं उससे पीने के पानी भी प्रभावित होता है लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। अब नया प्यूरीफायर लगाया गया है। नई बोरिंग भी कराई जा रही है।

सुविधा के लिए सुधार शुरू
डीएम ने बताया कि आश्रय गृह का निरीक्षण पीडीब्ल्यूडी की टीम ने किया है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर तय किया गया है कि वहां एक एसटीपी बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। इसके साथ ही जो भी फूड आइटम वहां थे उनको हटाकर नया स्टाक दिया गया है। अन्य जो भी खामियां हैं उनको दूर किया जा रहा है।

पढ़ें - सुल्तानपुर: सीमेंट से लदा ट्रक पेड़ से टकराया, भीषण दुर्घटना के बाद ट्रक में लगी आग, दो की मौके पर मौत; दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed