फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four boys drown in gomti river, one died

चार किशोर गोमती में डूबे, एक की मौत

Sun, 04 Jul 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
four boys drown in gomti river, one died
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के घैला में शनिवार को गोमती में नहाते वक्त चार किशोर डूब गए। नदी किनारे बैठे एक अन्य किशोर के शोर मचाने पर कुछ दूर पर ही मौजूद मछुवारे ने नदी में छलांगकर तीन लड़कों को तो बचा लिया लेकिन उनमें से एक की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

इंदिरानगर थाना क्षेत्र के खुर्रमनगर निवासी पुत्तन की घर के पास ही सलमान जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। उनके परिवार में पत्नी, तीन पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। पुत्तन का सबसे छोटा बेटा सैफ (13) शनिवार दोपहर अपने भाई शीबू के साले नदीम और तीन अन्य दोस्तों के साथ दो बाइकों से गोमती में नहाने मड़ियांव के घैला पहुंच गए। दोपहर डेढ़ बजे सैफ, नदीम, नीरज गुप्ता व एक अन्य लड़का गोमती में नहाने लगे। जबकि इनका एक अन्य दोस्त नदी के किनारे बैठा कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान देख रहा था। नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने से चारों लड़के अचानक डूबने लगे तो नदी किनारे बैठे दोस्त ने शोर मचाया। इस पर कुछ दूरी पर मछली पकड़ रहेे एक मछुवारे ने नदी में छलांग लगा दी और कुछ ही मिनट में तीन लड़कों को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि सैफ डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पर मड़ियांव इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर नदी में सैफ की तलाश शुरू कराई। करीब घंटे भर बाद सैफ का शव नदी में मिल गया। इस बीच सैफ, नदीम व अन्य बच्चों के परिवारीजनों समेत मोहल्ले के दर्जनों लोग घैला पहुंच गए थे। सैफ की मां, भाई-बहनों व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।परिवार के लोगों ने पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुजारिश की। इस पर पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed