फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four arrested in fraud on behalf of oil

शक्तिवर्धक तेल के नाम पर 38 लाख ठगे, नाइजीरिया के युवक समेत चार गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
four arrested in fraud on behalf of oil
लखनऊ। यौन शक्ति बढ़ाने वाले लिंगो ऑयल की सस्ते दाम पर सप्लाई करने का झांसा देकर ठगी करने वाले नाइजीरिया के नागरिक समेत चार को साइबर क्राइम सेल ने महाराष्ट्र के पालघर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से लिंगो ऑयल की सप्लाई के नाम पर 38 लाख रुपये ठगे थे।
विज्ञापन

गौतमपल्ली थाने में अशोक सिंह ने वर्ष 2020 में 38 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी दुकान पर आए एक एजेंट ने यौन शक्ति बढ़ाने वाले लिंगो लिक्विड ऑयल की सप्लाई की थी। कुछ समय बाद लिंगो ऑयल की बिक्री में मोटे मुनाफे का झांसा देकर उससे 38 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करा लिए। इसके बाद कंपनी के एजेंट समेत अन्य लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए।
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर मथुरा राय ने बताया कि मामले में सर्विलांस व अन्य माध्यमों से छानबीन के बाद महाराष्ट्र के पालघर जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें जॉन उर्फ पैट्रिक उर्फ ओगू इफानी माइकल मूल निवासी नाइजीरिया व हाल पता नाला सोपारा ईस्ट, मुंबई, महेश महादेव पवार निवासी अष्ट विनायक अपार्टमेंट, चंदन सर रोड, विरार ईस्ट, मुंबई, चेतन पांडूरंग निवासी थाना केवड़ा, पालघर और विक्रांत मंगेश शिरोडकर निवासी नक्षत्र अपार्टमेंट, नायगांव, थाना वालीव, पालघर, महाराष्ट्र हैं। आरोपियों के पास से ऊषा ब्रांड के लिंगो लिक्विड ऑयल के एक-एक लीटर के 12 गैलन, एक कार व दो मोबाइल बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाते थे शिकार
लखनऊ। ठगों के गैंग के लोग दवा कारोबारियों से फेसबुक, ई-मेल या फिर फोन पर संपर्क कर खुद को लिंगो लिक्विड ऑयल कंपनी का एजेंट बताते थे। यौन शक्ति बढ़ाने वाले इस तेल की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये प्रति लीटर है। इसके बावजूद गिरोह के सदस्य कारोबारियों को सस्ते दाम पर सप्लाई कर देते थे। फिर गैंग का दूसरा सदस्य उन्हीं कारोबारियों के यहां जाकर वही माल महंगे दाम पर खरीद लेता था। इससे कारोबारी को लगता था कि ये तो वाकई बड़े मुनाफे का काम है। मगर जब वो बड़ा ऑर्डर देता तो खाते में रकम जमा कराकर उसे नकली माल भेज दिया जाता था। यदि इसकी शिकायत होती थी तो उक्त कारोबारी को शिकार बनाने वाले गैंग के सदस्य अपना मोबाइल नंबर बंद कर देते थे। शिकायत नहीं आई तो ऑर्डर लेकर दोबारा नकली लिंगो ऑयल सप्लाई कर देते थे।

पूरे महाराष्ट्र में है गिरोह का नेटवर्क
लखनऊ। साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर मथुरा राय ने बताया कि ये गिरोह काफी समय से लिंगो ऑयल के नाम पर ठगी कर रहा है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के कांति चौक और मुंबई के डिंडोसी थाने समेत अन्य जिलों में कई केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। नाइजीरिया का ओगू इफानी माइकल, विक्रांत मंगेश शिरोडकर व गुड्डू को मुंबई के डिंडोसी थाने की पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गैंग के बदमाश गुड्डू की कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। गैंग के अन्य सदस्यों और ठगी के शिकार लोगों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed