फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four arrested in case of beaten in police station

पुलिस चौकी में घुसकर महिलाओं को पीटने के मामले में चार गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
four arrested in case of beaten in police station
लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने खुजौली बाजार में पुलिस चौकी में घुसकर दो महिलाओं को पीटने के मामले में मोहनलालगंज निवासी चार आरोपी श्यामलाल रावत, रामआधार रावत, गोविंद रावत व राहुल रावत को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोहनलालगंज की खुजौली बाजार में शुक्रवार शाम सुरेखा अपने पति राजकरन व भाभी राजकुमारी के साथ बाइक से बाजार आई थी। इस दौरान खुजेहटा की रहने वाली एक लड़की को राजकरन की बाईक छू गई। इसे लेकर दोनों महिलाओं व लड़की में कहासुनी हो गई। इसके बाद लड़की की सूचना पर आठ से दस परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और दूसरे पक्ष को पीटने लगे। इस पर दोनों महिलाएं व राजकरन खुजौली पुलिस चौकी में खुद को बचाने के लिए घुस गए। इस पर चौकी के अंदर घुसकर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मामले की संज्ञान में लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed