फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forum formed to solve problems of electricity consumers

Lucknow News: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुलझाने के लिए फोरम गठित

Mon, 29 Jul 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Forum formed to solve problems of electricity consumers
रायबरेली। जिले के बिजली उपभोक्ताओं को अब शिकायतों के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का गठन किया गया है। तीन सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सदस्य उनकी शिकायत उच्चस्तर पर रखकर निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन


बिजली उपभोक्ताओं को अपनी समस्या को दूर कराने के लिए अभियंताओं के चक्कर काटते हैं। कभी बिल की गड़बड़ी, तो कभी मीटर की समस्या के अलावा बिजली कटौती से जूझते हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन प्रबंध ने उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का गठन किया है। इसके लिए तीन सदस्य नामित किए हैं। यह सदस्य उपभोक्ताओं की शिकायतों को उठाएंगे। इसके अलावा पावर कॉर्पोरेशन की बैठक में शामिल होकर उपभोक्ताओं के हक के लिए आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में अंजनी कुमार गुप्ता को प्रथम नामित सदस्य, सिद्धार्थ जैन को द्वितीय नामित सदस्य एवं इस्माइल खान को एक नामित सदस्य बनाया गया है। उपभोक्ता इन सदस्यों से अपनी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed