{"_id":"5c7458ffbdec2275c5124aa1","slug":"forty-two-hundred-applicants-waiting-for-haj-yatra-can-get-the-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज जाने की ख्वाहिश होगी पूरी, प्रतीक्षा सूची के 4200 आवेदकों को मिल सकता है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज जाने की ख्वाहिश होगी पूरी, प्रतीक्षा सूची के 4200 आवेदकों को मिल सकता है मौका
Tue, 26 Feb 2019 02:37 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
हज यात्री (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले प्रतीक्षा सूची के सभी 4200 आवेदकों की मुराद भी पूरी हो सकती है। दरअसल, सऊदी अरब सरकार से भारत को मिलीं 25,000 अतिरिक्त सीटों में से यूपी के हिस्से में 3000 से अधिक सीटें आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रदेश के हज यात्रियों के लिए इस बार सबसे ज्यादा 30,237 सीटों का कोटा दिया है। इसमें बीते साल से 386 सीटें अधिक हैं। प्रदेश से 34,437 लोगों ने आवेदन किया है। लॉटरी के बाद करीब 4200 आवेदक प्रतीक्षा सूची में हैं।
विज्ञापन
अभी हज कमेटी ऑफ इंडिया से तीन हजार से अधिक सीटें और मिलने की उम्मीद है। साथ ही अन्य राज्यों से बची सीटों के बंटवारे से भी यूपी को अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं। इस तरह सभी आवेदकों को हज पर जाने का मौका मिल सकता हैै।
विज्ञापन