फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former ZIP member resident of Sultanpur shot, injured

Lucknow News: सुलतानपुर निवासी पूर्व जिपं सदस्य को मारी गोली, घायल

Thu, 12 Dec 2024 10:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:14 AM IST
विज्ञापन
Former ZIP member resident of Sultanpur shot, injured
सुलतानपुर निवासी पूर्व जिपं सदस्य को मारी गोली, घायल
लखनऊ। सुलतानपुर के बल्दीराय निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय पांडेय उर्फ फाइटर को सोमवार रात अर्जुनगंज के पास गोली मार दी गई। गोली उनके कंधे के पास लगी। वह सुलतानपुर से शादी समारोह में शामिल होने अर्जुनगंज आए थे। पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी हुई। विजय के भाई भरत पांडेय से संपर्क किया गया है। मामले की छानबीन की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि विजय और उनके कुछ करीबी पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक शख्स ने लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। गोली लगने से विजय लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। विजय की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। विजय की भाभी कंचन पांडेय वर्तमान में बल्दीराय से जिला पंचायत सदस्य हैं। विजय उनके प्रतिनिधि हैं। पुलिस का कहना है कि भरत पांडेय को मामले की जानकारी लेने के लिए थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed