फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former state information commissioner paras nath gupta dies due to corona

यूपी: पूर्व राज्य सूचना आयुक्त पारस नाथ गुप्ता का कोरोना से निधन

Sat, 24 Apr 2021 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Apr 2021 09:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के पूर्व आयुक्त पारस नाथ गुप्ता का आज दोपहर 12 बजे कोरोना के चपेट में आने से निधन हो गया। 

विज्ञापन
former state information commissioner paras nath gupta dies due to corona
पूर्व आयुक्त पारस नाथ गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के पूर्व आयुक्त पारस नाथ गुप्ता का आज दोपहर 12 बजे कोरोना के चपेट में आने से निधन हो गया। गुप्ता 63 वर्ष के थे और उनका इलाज अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा था। पिछले दो दिनों से वे वेंटिलेटर पर थे। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था। 

विज्ञापन


वे आजमगढ़, वाराणसी व प्रयागराज मंडल के सूचना आयुक्त रह चुके थे। उन्होंने लखनऊ हाइकोर्ट के चीफ स्टैंडिंग कॉउंसिल व मुख्य सलाहकार विधानसभा उत्तर प्रदेश जैसे प्रशासनिक पदों पर भी अपनी सेवाएं दी थीं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की थी। अचानक से उनके निधन की खबर से उनके गृह जनपद आजमगढ़ में लोंगो में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed