फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former samajwadi party MLA arif anwar hashmi of balrampur utraula arrested

पूर्व सपा विधायक सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 05:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Sep 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
former samajwadi party MLA arif anwar hashmi of balrampur utraula arrested
पूर्व सपा विधायक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
कई दिनों से चल रहे प्रकरण में पुलिस ने उतरौला के पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना कर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने तथा उन पर कालेज व पेट्रोल पंप बनाने का आरोप है। गिरफ्तारी के समय दो सीओ व तीन थानों की पुलिस मौजूद रही। वहीं विधायक का कहना है कि उनका  राजनीतिक द्वेष के चलते उत्पीड़ित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विदित हो कि बीते दिनों सरायखास निवासी अनिल श्रीवास्तव की शिकायत पर एसपी ने पूर्व विधायक व उनके परिजनों समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस को दिया था। शिकायत में आरोप था कि विधायक ने वर्ष 1983 में चकबंदी अधिकारी का फर्जी आदेश बनाकर नवीन परती, खलिहान व तालाब आदि की जमीन अपने तथा अपने परिजनों के नाम पर दर्ज करा ली है।
विज्ञापन


इन जमीनों पर कालेज व पेट्रोल पंप बनवा लिया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी व उनके भाई मारूफ अनवर हाशमी समेत 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। रेहरा बाजार थाने की पुलिस पूर्व विधायक के खिलाफ इसी तरह का एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इसी बीच एसपी ने पूर्व विधायक व उनके भाई के चार लाइसेंसी असलहों को निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी। शनिवार को सीओ उतरौला राधारमण सिंह, सीओ सिटी मनोज यादव तथा सादुल्लाहनगर, उतरौला व रेेेहरा थाने की पुलिस फोर्स के साथ पूर्व विधायक को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
 

राजनीतिक इशारे पर हो रहा उत्पीड़न

जिन जमीनों की धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मुझे गिरफ्तार किया गया है। यह मामला काफी पुराना है। कई बार न्यायालय तथा प्रशासनिक स्तर पर मुझे क्लीनचिट भी मिल चुकी है। मेरी गिरफ्तारी राजनीतिक इशारे पर की गई है। मेरा उत्पीड़न किया जा रहा है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे व निराधार है। - आरिफ अनवर हाशमी, पूर्व सपा विधायक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed