{"_id":"5b76972642c79218497a4be7","slug":"former-principal-of-christian-degree-college-shared-memories-of-atalji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य ने साझा की अटलजी के साथ लाहौर बस यात्रा की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य ने साझा की अटलजी के साथ लाहौर बस यात्रा की यादें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
लाहौर बस यात्रा के दौरान अटल जी के साथ मौजूद प्रो. बीपी मसीह (फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सरल और सहज स्वभाव का यूं ही हर कोई मुरीद नहीं है। यह उनकी शख्सियत का कमाल है। ऐसा मानना है अटलजी के साथ 19 फरवरी 1999 को अमृतसर-लाहौर बस यात्रा पर जाने वाले लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. बीपी मसीह का।
उन्होंने बताया अटलजी ने वर्ष 1997 में लखनऊ से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरा था। इस दौरान लाल जी टंडन से संपर्क करके मैंने उन्हें कॉलेज में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बुलाया था।
वह आए और कार्यक्रम के बाद हम एक साथ बैठे। मैंने उनकी तरफ मिठाई बढ़ाते हुए अनुरोध किया। अटलजी ने माफी मांगते हुए कहा चुनाव जीत जाऊंगा, तब मिठाई खाऊंगा। उन्होंने दोबारा कॉलेज में आने का भी वादा किया।

Trending Videos
पुरानी यादों का एलबम देखते प्रो. मसीह
- फोटो : amarujala
इसके बाद 1999 में एक दिन अचानक तत्कालीन डीएम नवनीत सहगल का फोन आया। बताया कि उन्हें लाहौर बस यात्रा में लखनऊ संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधि के रूप में अटलजी के साथ जाना है।
मैंने कहा कि एक दिन में यात्रा का प्रबंधन कैसे होगा, जवाब मिला कि आप अपनी तैयारी करें, बाकी सारे प्रबंध हैं। मैं लखनऊ से दिल्ली और फिर अमृतसर पहुंचा। वहां से लाहौर के लिए बस यात्रा निकली।
इसमें कई नामचीन व्यक्ति शामिल थे। यात्रा के दौरान अटलजी के साथ सबने फोटो खिंचवाई और बातचीत भी की। इस दौरान मैंने अटलजी को याद दिलाया कि आपने दोबारा कॉलेज आने का वादा किया था। इस पर वह मुस्कुराए और बोले, बहुत मजबूरियां होती हैं। प्रो. मसीह का कहना है कि उन्हें मलाल रहेगा कि वह दोबारा कॉलेज नहीं आ सके